scorecardresearch
 

Dry fruit Intake Tips: मुट्ठी भर ड्राई फ्रूट्स बिगाड़ रहे आपकी हालत! गुड़गांव के डॉक्टर ने बताया, बादाम-अखरोट कितने खाएं

गुड़गांव के एक सर्जन ने ड्राई फ्रूट्स के अधिक सेवन को लेकर गंभीर चेतावनी दी है. उनका कहना है कि हेल्दी समझकर मुट्ठी भर ड्राई फ्रूट्स खाना कई बार खतरनाक साबित हो सकते हैं.

Advertisement
X
ड्राई फ्रूट्स खाना कभी-कभी सेहत पर भारी पड़ सकता है. (Photo: ITG)
ड्राई फ्रूट्स खाना कभी-कभी सेहत पर भारी पड़ सकता है. (Photo: ITG)

अक्सर लोग अपनी हेल्थ को ध्यान में रखकर वेट लॉस के दौरान चिप्स और बिस्किट छोड़कर बादाम, अखरोट और काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स खाना शउरू करते हैं. उन्हें लगता है कि वे वेट लॉस में मदद करते हैं इसलिए जितना अधिक खाएंगे, उतना अधिक उन्हें फायदा होगा. ये नेचुरल होते हैं इसलिए कितने भी ड्राई फ्रूट्स खाए जा सकते हैं. यदि आप भी कितनी भी मात्रा में ड्राई फ्रूट्स खा रहे हैं तो आप गलत कर रहे हैं. गुड़गांव के ओबेसिटी सर्जन के मुताबिक, ड्राई फ्रूट्स हेल्दी तो हैं लेकिन अगर इनकी मात्रा अधिक हो तो ये आपका वजन भी बढ़ा सकते हैं. इनकी सही मात्रा कितनी है, इस बारे में भी जान लीजिए. 

कैलोरी बढ़ा सकते हैं ये ड्राई फ्रूट्स

डॉ. अंशुमन कौशल का कहना है, ड्राई फ्रूट्स असल में कैलोरी से भरपूर होते हैं. लोग इन्हें प्रीमियम और पौष्टिक समझकर मुट्ठी भर-भरकर खाते हैं और फिर शिकायत करते हैं कि उनका वजन कम नहीं हो रहा. इसका कारण मेटाबॉलिज्म धीमा नहीं है, बल्कि आप ड्राई फ्रूट्स अधिक खा रहे हैं. 100 ग्राम बादाम में करीब 576 कैलोरी होती है, जो आपके दोपहर के लंच के बराबर है. यानी एक मुट्ठी बादाम खाकर आप अनजाने में पूरी मील जितनी कैलोरी खा रहे हैं.

दवा की तरह करें इस्तेमाल

डॉक्टर के अनुसार, ड्राई फ्रूट्स को भोजन नहीं बल्कि दवा की तरह देखना चाहिए. जैसे दवा की एक तय खुराक होती है, वैसे ही ड्राई फ्रूट्स की भी एक लिमिट है. बिना सही मात्रा के ये शरीर के लिए जहर के समान हो सकते हैं.

दिनभर में 5 बादाम, 2 अखरोट और एक चम्मच चिया सीड्स पर्याप्त हैं. इससे ज्यादा खाना सेहतमंद नहीं, बल्कि ऐसा करना आपके शरीर में चर्बी बढ़ा सकता है.

Advertisement

खजूर वाले भी ध्यान दें

सर्जन ने खजूर को लेकर भी बड़ा खुलासा किया. एक खजूर में लगभग 16 ग्राम शुगर होती है. लोग इसे एनर्जी का स्रोत मानकर कई सारे खा लेते हैं, जबकि यह एक शरीर में शुगर को काफी अधिक बढ़ा सकता है. ठ

ऐसा करना एक हेल्थ हेलो इफेक्ट (Health Halo Effect) होता है जिसमें हम किसी भी चीज को हेल्दी मानकर उसे बिना किसी पछतावे के बहुत ज्यादा खा लेते हैं. लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए सही नहीं होता.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement