scorecardresearch
 

Diwali Photoshoot Ideas: दिवाली पर समझ नहीं आता कैसे खिंचवाएं फोटो? 5 Reels देखकर सीखें आसान पोज, लगेंगे शानदार

Diwali Photoshoot Ideas: दीवाली के इस खास मौके पर हर कोई सुंदर तस्वीरें खींचना चाहता है. अगर आपको भी समझ नहीं आता कि कैमरे के सामने कैसे पोज दें, तो दीये, फेयरी लाइट्स और रंगोली के साथ ट्राई करें ये 5 आसान फोटो पोज, जिससे आपकी तस्वीरें एकदम प्रोफेशनल लगेंगी.

Advertisement
X
दिवाली पर आप रंगोली के पास बैठकर भी खूबसूरत फोटोज क्लिक करा सकते हैं. (Photo: ITG)
दिवाली पर आप रंगोली के पास बैठकर भी खूबसूरत फोटोज क्लिक करा सकते हैं. (Photo: ITG)

Diwali Photoshoot Ideas: दिवाली पर लोग सिर्फ अपने घरों को ही नहीं सजाते, बल्कि खुद भी नए-नए कपड़े पहनकर सजते-संवरते हैं. ऐसे में दिवाली पर हर कोई अपनी खूबसूरत तस्वीरें लेना चाहता है. इसके लिए लोग अच्छे कपड़े पहनते हैं, घर को दीयों और लाइटों से सजाते हैं और फिर कैमरे के सामने परफेक्ट पोज देने की कोशिश करते हैं. लेकिन कई बार समझ नहीं आता कि फोटो में कैसे खड़े हों, हाथों को कहां रखें या किस अंदाज में पोज दें कि तस्वीर एकदम शानदार आए.

अगर आप भी हर बार कैमरे के सामने एक ही तरह की फोटो खिंचवाकर बोर हो गए हैं तो इस दिवाली कुछ नया ट्राई कर सकते हैं. इसके लिए आपको किसी महंगे कैमरे या प्रोफेशनल फोटोग्राफर की जरूरत नहीं है. बस इन 5 आसान फोटो पोज रील को देखकर आप आसानी से अपनी दिवाली फोटो के लिए परफेक्ट पोज दे सकते हैं. दीया, फेयरी लाइट्स, रंगोली और अपनी ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ आप घर पर ही ऐसा फोटोशूट कर सकते हैं, जिसे देखकर हर कोई पूछेगा कि आखिर ये तस्वीरें किस फोटोग्राफर ने खींची हैं.

1. हाथ में दीया लेकर दें ड्रीमी पोज: दिवाली पर दीये के साथ फोटो खिंचवाना सबसे खूबसूरत आइडिया है. इसके लिए दोनों हाथों में एक जलता हुआ दीया पकड़ें और उसे चेहरे के थोड़ा पास रखें. अब कैमरे की तरफ देखने के बजाय दीये की लौ को देखते हुए हल्की मुस्कान दें. दीये की रोशनी आपके चेहरे को खूबसूरत लुक देगी. इस पोज में आपकी तस्वीर काफी नेचुरल और सुंदर आएगी.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shivee Mishra (@shivee_life)


2. फेयरी लाइट्स के साथ लें कैंडिड फोटो: अगर आप अपनी तस्वीरों को थोड़ा फिल्मी लुक देना चाहती हैं तो फेयरी लाइट्स के साथ फोटो जरूर लें. इसके लिए घर की बालकनी या किसी ऐसी दीवार के सामने खड़ी हों, जहां लाइट्स लगी हों. कैमरे की तरफ सीधे देखने के बजाय थोड़ा दूसरी तरफ देखें और हल्के से मुस्कुराएं. इस तरह आपकी तस्वीर में पीछे की लाइट्स भी खूबसूरत दिखाई देंगी.

  • फोटो लेते समय बहुत तेज रोशनी के बजाय दीयों और फेयरी लाइट्स की हल्की रोशनी चुनें.
  • कैमरे को आंखों के लेवल पर रखें, इससे फोटो का एंगल बेहतर आएगा.
  • एक ही जगह खड़े होकर अलग-अलग एक्सप्रेशन और पोज ट्राई करें.
  • फोटो के पीछे रंगोली, फूल और दीयों की डेकोरेशन रखें.
  • रात में फोटो लेते समय मोबाइल को स्थिर रखें, ताकि तस्वीर धुंधली न आए.
---- समाप्त ----
Live TV

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arunima (@e.n.i.g.m.a.t.i_c)


3. साड़ी के पल्लू या दुपट्टे के साथ दें पोज: दिवाली पर अगर आपने साड़ी, लहंगा या सूट पहना है तो यह पोज आपके लुक को और खास बना सकता है. इसके लिए अपने एक हाथ से साड़ी का पल्लू या दुपट्टा हल्के से पकड़ें और दूसरे हाथ को कमर पर रखें. अब थोड़ा साइड में देखकर मुस्कुराएं. चाहें तो झुमके ठीक करते हुए भी फोटो खिंचवा सकती हैं. इससे आपकी तस्वीर को एकदम फैशन फोटोशूट जैसा लुक मिलेगा.


4. रंगोली के पास बैठकर खिंचवाएं फोटो: दिवाली पर घर के आंगन में बनी रंगोली भी फोटो खिंचवाने के लिए शानदार जगह है. इसके लिए रंगोली के पास आराम से बैठ जाएं और अपने एक हाथ को घुटने पर रखें. अब कैमरे की तरफ देखकर हल्के से मुस्कुराएं. आप चाहें तो रंगोली में रखे दीयों को देखते हुए भी फोटो खिंचवा सकते हैं. इस पोज में आपकी ट्रेडिशनल ड्रेस और दिवाली की सजावट दोनों तस्वीर में खूबसूरती से नजर आएंगे.

Advertisement


5. पार्टनर या परिवार के साथ लें कैंडिड पोज: दिवाली की तस्वीरें सिर्फ अकेले ही नहीं, परिवार और पार्टनर के साथ भी खास बनाई जा सकती हैं. इसके लिए सभी लोग एक साथ दीया या पूजा की थाली पकड़कर कैमरे की तरफ मुस्कुराएं. पार्टनर के साथ हैं तो एक-दूसरे की तरफ देखते हुए फोटो खिंचवाएं. इसके अलावा साथ चलते हुए या हंसते हुए भी तस्वीरें ले सकते हैं. ऐसी तस्वीरें ज्यादा नेचुरल लगती हैं और त्योहार की यादों को भी खास बना देती हैं.

फोटो को प्रोफेशनल बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement