scorecardresearch
 

Dahi Pudina Kheera Soup: गर्मी में दही में पुदीना-खीरा डालकर बनाएं ठंडा-ठंडा सूप, शरीर को मिलेगी गजब की ठंडक!

गर्मियों में रोज-रोज वही रायता और जूस पीकर बोर हो चुके हैं, तो ट्राई करें टेस्टी और रिफ्रेशिंग दही पुदीना-खीरा सूप. यह लो-कैलोरी कोल्ड सूप न सिर्फ वजन घटाने (Weight Loss) में मददगार है, बल्कि शरीर को हाइड्रेटेड रखकर लू से भी बचाता है। इसे आज ही घर पर बेहद आसानी से बनाएं।

Advertisement
X
दही खाने से डाइजेशन अच्छा होता है. (PHOTO:ITG/AI)
दही खाने से डाइजेशन अच्छा होता है. (PHOTO:ITG/AI)

Dahi Pudina Kheera Soup: गर्मी में रायता और छाछ जैसी चीजें तो लोग खूब पीते हैं, ताकि शरीर अंदर से ठंडा रहे. लेकिन रोजाना एक जैसा रायता पीकर इंसान पक जाता है और अगर आप भी रायता, शरबत, जूस और शेक पीकर ऊब चुके हैं तो आप इस गर्मी घर पर दही पुदीना-खीरा सूप बनाकर ट्राई कर सकते हैं, जो ठंडा होता है और इस मौसम के लिए हेल्दी भी होता है. 

खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या समय की जरूरत नहीं पड़ती और इसे ठंडा सर्व किया जाए तो इसकी ताजगी दोगुनी हो जाती है. खीरे में लगभग 95 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है.

वहीं पुदीना शरीर को अंदर से ठंडक देने के साथ-साथ डाइजेस्टिव सिस्टम को भी बेहतर बनाने में मदद करता है. दही तो पोषक तत्वों का खजाना है, जो पाचन को सुधारने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है.

दही पुदीना खीरा का सूप कैसे बनाएं?

दही खीरा पुदीना सूप बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • खीरा: 2 ताज़ा (छिले और कटे हुए)
  • दही: 1 कप (गाढ़ी या ग्रीक योगर्ट)
  • पुदीने की पत्तियां: 8-10
  • नींबू का रस: 1 चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर: ½ चम्मच
  • काला नमक और सफ़ेद नमक
  • काली मिर्च पाउडर: ¼ चम्मच
  • ठंडा पानी या बर्फ

इस तरीके से बनाएं सूप 

  1. सबसे पहले कटे हुए खीरे और पुदीने की पत्तियों को मिक्सर जार में थोड़ा सा ठंडा पानी डालकर स्मूथ प्यूरी बना लें.
  2. अब इसमें दही, नींबू का रस, काला नमक, भुना जीरा और काली मिर्च पाउडर डालें.
  3. सभी चीजों को एक साथ अच्छी तरह ब्लेंड करें ताकि एक क्रीमी सूप तैयार हो जाए.
  4. तैयार सूप को एक बड़े बाउल में निकालें और 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.
  5. ठंडा-ठंडा सूप पुदीने की पत्तियों और जीरा पाउडर से गार्निश करके सर्व करें.

यह सूप बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा. आप इसे गर्मियों की शाम के हेल्दी स्नैक, लंच से पहले ऐपेटाइजर या फिर डिनर के साथ भी सर्व कर सकते हैं. 

Advertisement

इस सूप को पीने के फायदे

गर्मियों में यह ठंडा सूप शरीर को हल्का और एनर्जेटिक महसूस कराने का काम करता है. अगर आप वेट लॉस करने की कोशिश कर रहे हैं, तो भी यह सूप आपकी डाइट में शामिल कर सकते हैं क्योंकि इसमें कैलोरी बेहद कम होती है. गर्मी  में खीरा शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है और लू से बचाने में भी मदद करता है. 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement