Natural Skincare Tips: आजकल कोरियन ग्लास स्किन यानी शीशे जैसी चमकती और बेदाग त्वचा का ट्रेंड इन दिनों सिर चढ़कर बोल रहा है. हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा बिना मेकअप के भी ग्लो करे. इस निखार को पाने के लिए लोग महंगे प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं. लेकिन इस ब्यूटी वर्ल्ड में 2 सबसे पुराने और भरोसेमंद ऑप्शंस हैं. पहला है एलोवेरा जेल और दूसरा ग्लिसरीन. एलोवेरा जहां अपनी कूलिंग प्रॉपर्टीज के लिए जाना जाता है वहीं ग्लिसरीन नमी को लॉक करने के लिए जानी जाती है. लेकिन जब बात परफेक्ट ग्लास स्किन की आती है तो इन दोनों में से कौन ज्यादा असरदार है, यह समझना जरूरी है. यदि आप भी इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि क्या लगाएं, तो इस बारे में जानें.
हेल्थलाइन का कहना है, एलोवेरा जेल विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट का खजाना है. यह स्किन को हाइड्रेट करने के साथ-साथ जलन और रेडनेस को कम करने में मदद करता है. एलोवेरा में मौजूद सैलिसिलिक एसिड पोर्स को साफ रखता है जिससे मुहांसे कम होते हैं और त्वचा स्मूद नजर आती है. अगर आपकी स्किन ऑयली या सेंसिटिव है तो एलोवेरा एक लाइटवेट ऑप्शन है जो चेहरे पर भारीपन महसूस नहीं होने देता.
मेडिकल न्यूज टुडे के मुताबिक, ग्लिसरीन एक बेहतरीन ह्यूमेक्टेंट (Humectant) है जो हवा से नमी खींचकर आपकी स्किन में भर देती है. ग्लिसरीन स्किन बैरियर को मजबूत करता है और रूखेपन को जड़ से खत्म करता है. ग्लास स्किन के लिए चेहरे पर नमी का होना सबसे जरूरी है और ग्लिसरीन वही ओस जैसी चमक (Dewy Glow) देने का काम करता है. हालांकि इसे हमेशा गुलाब जल या पानी के साथ मिलाकर लगाना चाहिए क्योंकि यह काफी गाढ़ा होता है.
एलोवेरा और ग्लिसरीन दोनों ही स्किन के लिए काफी फायदेमंद हैं लेकिन इनमें से क्या सिलेक्ट करना है, ये आपकी स्किन टाइप पर निर्भर करता है. रिपोर्ट के अनुसार, यदि आप तुरंत चमक और प्लंप लुक चाहते हैं तो ग्लिसरीन अधिक फायदेमंद है क्योंकि यह स्किन की ऊपरी परत को गहराई से हाइड्रेट करता है. वहीं यदि आप स्किन को कूल रखना चाहते हैं और रिपेयर करना चाहते हैं तो एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं. ब्यूटी एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि इन दोनों को मिलाकर लगाने से ग्लास स्किन में फायदा मिल सकता है.
एलोवेरा में सनबर्न को ठीक करने की क्षमता होती है जो इसे गर्मियों के लिए परफेक्ट बनाती है. क्लीवलैंड क्लीनिक का कहना है, एलोवेरा स्किन सेल्स को तेजी से रीजेनरेट करने में मदद करता है जिससे चेहरे के दाग-धब्बे हल्के होते हैं. वही इसके विपरीत ग्लिसरीन ठंड के मौसम में स्किन को फटने से बचाता है और उसे सॉफ्ट रखता है. बेहतर ग्लो के लिए आप अपनी नाइट क्रीम में इनकी कुछ बूंदें मिला सकते हैं.