scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

आमिर खान की तीसरी पत्नी बनीं गौरी स्प्रैट, दूसरी शादी में गवाह बना बेटा, पहली बार दिखी झलक!

gauri spratt son quinn
  • 1/8

आमिर खान और गौरी स्प्रैट अब ऑफिशियली पति-पत्नी बन चुके हैं. लेकिन इस शादी में सबसे ज्यादा लाइमलाइट अगर किसी ने बटोरी, तो वो था गौरी का बेटा क्विन. शादी की पहली तस्वीर सामने आते ही हर किसी का ध्यान उस पर गया. ये एक तस्वीर कई कहानी बयां करती नजर आई. 

 

Photo: Instagram @spicesocial

gauri spratt son quinn at aamir khan wedding
  • 2/8

आमिर की मां जीनत के साथ बेटा आजाद भी इस शादी का हिस्सा बना नजर आया. शादी की रस्म के दौरान एक्टर दस्तावेजों पर साइन कर रहे थे, तभी उनके ठीक बगल में मौजूद बेटा आजाद पूरे प्रोसेस को बड़े गौर से देखता नजर आया. ऐसा लगा जैसे पापा की जिंदगी के इस खास पल को बिल्कुल भी मिस न करना चाहता हो. 

gauri spratt son quinn at aamir khan wedding
  • 3/8

गौरी स्प्रैट का बेटा क्विन भी शादी का अहम हिस्सा बना. वो आमिर और गौरी के बीच बैठा दिखा और उनकी शादी के गवाह बना. वो शादी की रस्म को शांत अंदाज में देखते नजर आया.

Advertisement
gauri spratt son quinn at aamir khan wedding
  • 4/8

सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस इसे एक खूबसूरत 'ब्लेंडेड फैमिली' की शुरुआत बता रहे हैं. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब गौरी के बेटे क्विन, आमिर और आजाद के साथ नजर आए हों.

gauri spratt son quinn at aamir khan wedding
  • 5/8

वो पहले भी हैंगआउट करते दिखे हैं. आजाद और क्विन के बीच अच्छी दोस्ती है. आजाद 15 साल के हैं तो वहीं क्विन 6 या 7 साल के होंगे. लेकिन कपल की ये कोशिश रहती है कि वो बच्चों को लाइमलाइट से थोड़ा दूर ही रखें. 

gauri spratt son quinn at aamir khan wedding
  • 6/8

आमिर और गौरी लंबे समय तक डेट करने के बाद 5 जुलाई को पति पत्नी बने हैं. कपल ने अपनी शादी को पूरी तरह निजी रखा. परिवार और कुछ करीबी दोस्तों मुकेश अंबानी, लगान के को-स्टार्स, इरफान पठान की मौजूदगी में घर पर ही शादी हुई. किसी तरह का शोर-शराबा नहीं, सिर्फ अपनों के बीच खुशियों का जश्न देखने को मिला.

gauri spratt son quinn at aamir khan wedding
  • 7/8

शादी की तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस सिर्फ आमिर और गौरी की ही नहीं, बल्कि आजाद और क्विन की भी खूब चर्चा कर रहे हैं. कई लोगों ने लिखा कि बच्चों की मुस्कान ने इस शादी की तस्वीर को और भी खास बना दिया.

gauri spratt son quinn at aamir khan wedding
  • 8/8

61 साल के आमिर खान और 47 साल की गौरी स्प्रैट ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर दी है. जहां आमिर की ये तीसरी शादी है, वहीं गौरी भी दूसरी बार शादी के बंधन में बंधी हैं. वो पेशे से हेयर ड्रेसर हैं. गौरी काफी पढ़ी-लिखी भी हैं. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स, लंदन से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी में एफडीए (FDA) की डिग्री ली है.

दोनों को बधाई!

Advertisement
Advertisement