scorecardresearch
 
Advertisement
लाइफस्टाइल न्यूज़

चांदी के दरवाजे..सोने-रत्नों से सजी मूर्तियां, अंबानी परिवार के एंटीलिया के मंदिर की PHOTOS वायरल

Antilia mandir (Photo: Instagram/@nmacc.india)
  • 1/8

जब भी भारत के सबसे महंगे घर की चर्चा होती है, तो सबसे पहले एंटीलिया का नाम आता है. यही वो शानदार घर है, जहां देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी और अपने परिवार के साथ रहते हैं. ऊंची-ऊंची मंजिलों, अल्ट्रालग्जरी सुविधाओं और एक से बढ़कर एक चीजों से जड़े इस घर की कीमत 1500 करोड़ रुपये बताई जाती है.

अपनी करोड़ों की कीमत के लिए मशहूर महल जैसे एंटीलिया में हर चीज खास है. लेकिन इस भव्य घर में एक ऐसा कोना भी है, जो चमक-दमक से अलग शांति और आस्था का एहसास कराता है. वो है एंटीलिया का पूजा घर.
(All Photo: Instagram/@nmacc.india)

Antilia Mandir
  • 2/8

लेटेस्ट वीडियो में दिखी झलक
हाल ही में नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने अपने घर पर अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का स्वागत किया था, जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं. इस वीडियो में नीता अंबानी और मुकेश अंबानी हिलेरी को एंटीलिया का मंदिर दिखाते नजर आ रहे हैं.

Antilia Mandir
  • 3/8

एंटीलिया के मंदिर की झलक देख सब हैरान
एंटीलिया के मंदिर की झलक देखकर लोग हैरान भी हैं और इसकी भव्यता की खूब चर्चा भी कर रहे हैं. दरअसल, इस मंदिर में सादगी के साथ-साथ ऐसी शानदार कारीगरी दिखाई देती है, जो इसे और भी खास बना देती है. ये सिर्फ एक कमरा नहीं, बल्कि एक ऐसा स्थान है जहां परिवार रोज पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान करता है.

Advertisement
एंटीलिया मंदिर
  • 4/8

कैसा है मंदिर का डिजाइन?
एंटीलिया में चारों तरफ कीमती चीजें जड़ी हैं. लेकिन सभी चीजों की चमक-दमक से अलग, ये जगह सादगी और शांति का एहसास कराती है. मंदिर का डिजाइन ट्रेडिशनल हिंदू शैली से प्रेरित है, लेकिन उसमें आधुनिकता की झलक भी साफ दिखाई देती है. सफेद संगमरमर से सजा ये पूजाघर बेहद साफ-सुथरा और शांत वातावरण वाला है.

एंटीलिया मंदिर
  • 5/8

सोने-चांदी और रत्नों से सजे भगवान
इस मंदिर की सबसे खास बात यहां रखी गई भगवान की मूर्तियां हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदिर में सोने और चांदी से बनी और कीमती रत्नों से जड़ी मूर्तियां स्थापित हैं. यहां गणेश जी, राधा-कृष्ण और तिरुपति बालाजी सहित कई देवी-देवताओं की मूर्तियां विराजमान हैं.

एंटीलिया मंदिर
  • 6/8

बारीक कारीगरी से बनी हैं मूर्तियां
मंदिर में रखी मूर्तियों की कारीगरी इतनी बारीक है कि उन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन्हें तैयार करने में कितनी मेहनत और लगन लगी होगी. सोने की चमक और रत्नों की झिलमिलाहट मंदिर की शोभा को और भी बढ़ा देती है. मूर्तियों के साथ ही मंदिर में श्रीनाथजी की बहुत बड़ी तस्वीर लगी है.

एंटीलिया मंदिर
  • 7/8

चांदी के दरवाजे और गाय
मंदिर के अंदर की मूर्तियां जितनी खास हैं उतने ही खास इसके दरवाजे और बाहर की सजावट है. मंदिर के दरवाजे चांदी के हैं, जो इसे शाही लुक देते हैं. वहीं मंदिर के बाहर उसके दरवाजे के दोनों तरफ चांदी की दो गाय रखी हैं, जो बहुत ही सुंदर हैं.

एंटीलिया मंदिर
  • 8/8

नक्काशी और सजावट जो खींच ले ध्यान
मंदिर की दीवारों और दरवाजों पर की गई नक्काशी बेहद आकर्षक है. हर डिजाइन में बारीकी दिखाई देती है. छत पर लगी खूबसूरत लाइटिंग और झूमर मंदिर को और भी खास बना देते हैं. रोशनी जब संगमरमर पर पड़ती है, तो पूरा कमरा चमक उठता है. यहां की सजावट में पारंपरिक भारतीय कला की झलक साफ नजर आती है.

Advertisement
Advertisement