scorecardresearch
 
Advertisement
लाइफस्टाइल न्यूज़

चंबा के रुमाल जैसी कढ़ाई और आइवरी सिल्क... अर्जुन तेंदुलकर की शादी में साक्षी धोनी के लुक ने लूटी महफिल, देखें Photos

Sakshi dhoni
  • 1/8

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी इन दिनों चर्चा में है. इस हाई-प्रोफाइल शादी में कई हस्तियां पहुंची थीं. इन सबके बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के लुक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था क्योंकि वह काफी सिंपल सूट में शादी में पहुंची थीं. भले ही उनका सूट देखने में सिंपल लग रहा हो लेकिन वो काफी खास था. 

(Photo: Instagram/heenakochharofficial)

sakshi dhoni arjun wedding
  • 2/8

अर्जुन तेंदुलकर की शादी के जश्न में महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ जैसे ही पहुंचे, सबकी निगाहें उन पर टिक गई थीं. जहां धोनी अपने क्लासिक अंदाज में नजर आए, वहीं साक्षी के पारंपरिक लुक ने महफिल लूट ली थी. 

(Photo: Instagram/heenakochharofficial)
 

sakshi dhoni
  • 3/8

साक्षी धोने ने जो सूट पहना था वो हिमाचल प्रदेश की मशहूर 'चंबा रुमाल' कला से इंस्पायर था. उनका सूट का बेस आइवरी था और उस की गई रंग-बिरंगी धागों की कढ़ाई उनके लुक में चार चांद लगा रही थी. चंबा का रुमाल अपनी बारीक सुई-धागे की कलाकारी और कहानियों को कपड़ों पर उकेरने के लिए जाना जाता है.

(Photo: Instagram/heenakochharofficial)

Advertisement
sakshi dhoni
  • 4/8

शादी के फंक्शन के लिए साक्षी ने बेहद सोबर लेकिन रॉयल लुक चुना था. उन्होंने आइवरी कलर का कुर्ता सेट पहना था, जिसमें वह काफी ग्रेसफुल लग रही थीं. हैवी मेकअप के बजाय उन्होंने नेचुरल ग्लो और मिनिमल जूलरी के साथ अपने लुक को पूरा किया था. 

(Photo: Instagram/heenakochharofficial)
 

sakshi dhoni
  • 5/8

चंबा का रुमाल अपनी रूमाली कढ़ाई के लिए विश्व प्रसिद्ध है, जिसे अक्सर उपहार के रूप में या शुभ कार्यों में इस्तेमाल किया जाता है. साक्षी ने इसी पहाड़ी कला को अपनी ड्रेस के जरिए प्रमोट किया.

(Photo: Instagram/heenakochharofficial)
 

sakshi dhoni
  • 6/8

आइवरी बेस वाले कुर्ते पर मल्टीकलर धागों का इस्तेमाल किया गया था. चंबा रुमाल की पारंपरिक शैली की तरह ही इसमें प्रकृति और रोजमर्रा के जीवन के दृश्यों को कढ़ाई के जरिए उकेरा गया है. जीवंत रंगों के धागों ने ड्रेस को एक फेस्टिव और एलिगेंट लुक दिया है जो किसी भी फंक्शन के लिए परफेक्ट है.

(Photo: Instagram/heenakochharofficial)

heenakochharofficial
  • 7/8

इस ड्रेस को तैयार करने के पीछे एक लंबी प्रोसेस रही है. पहले स्केच से लेकर फाइनल एम्ब्रॉयडरी तक, हर बारीक डिटेल पर काम किया गया. श्यामली और उनकी टीम ने इस विजन को सपोर्ट किया, ताकि चंबा की कला का सार ड्रेस में पूरी तरह नजर आए. यह सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि एक कलाकृति की तरह है.

(Photo: Instagram/heenakochharofficial)

 

 

heenakochharofficial
  • 8/8

साक्षी धोनी के सूट को डिजाइनर हीना कोचर ने डिजाइन किया था. इस सूट सेट को तैयार करने में पारंपरिक 'आरी वर्क' (Aari Technique) का इस्तेमाल किया गया है. यह तकनीक अपनी बारीकी और मजबूती के लिए जानी जाती है. डिजाइनर ने चंबा की विरासत को समकालीन फैशन के साथ जोड़कर एक मास्टरपीस तैयार किया है.

(Photo: Instagram/heenakochharofficial)

Advertisement
Advertisement