Tori-Dal Recipe: गर्मियों में लोगों को हल्का खाना अच्छा लगता है, लेकिन तोरी और लौकी जैसी हल्की और हेल्दी सब्जियों का नाम सुनते ही मुंह बना लेते हैं. जिस तोरी को लोग अक्सर बोरिंग सब्जी समझकर किनारे कर देते हैं वो असल में गर्मियों का एक ऐसा वरदान है जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और पाचन को दुरुस्त बनाता है.
अगर आपको तोरी की वही सादी सब्जी खाना पसंद नहीं है तो क्यों न उसे एक ऐसा ट्विस्ट दिया जाए, जो लोगों को उसे चाव से खाने पर मजबूर कर दे. आज हम आपको सादी तोरी को शाही और स्वादिष्ट बनाने का एक बेहतरीन तरीका बताने वाले हैं. इस बार जब आप तोरी बनाएं, तो उसे दाल के साथ तड़का मारकर ट्राई करें. तोरी और दाल की ये जुगलबंदी स्वाद और सेहत का एक ऐसा बेजोड़ मेल है, जिसे एक बार चखने के बाद आप इसे रोजाना खाने लगेंगे. प्रोटीन से भरपूर दाल और विटामिन्स से लदी तोरी जब एक साथ पकती हैं, तो ये न केवल शरीर को अंदरूनी ठंडक देती हैं, बल्कि वजन घटाने वालों के लिए भी एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होती हैं. चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.
इंग्रेडिएंट्स:
दाल के लिए:
सब्जी के लिए:
तड़के के लिए:
बनाने का तरीका:
1. तोरी-दाल बानने के लिए सबसे पहले मसूर और अरहर की दाल को 2-3 बार अच्छे से धोकर 10 मिनट के लिए भिगो दें. फिर कुकर में दाल के साथ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन, पानी, हल्दी और नमक डालें. इसे तेज आंच पर 3 सीटी आने तक पका लें.
2. जितने दाल पके उतने दूसरी तरफ आप तोरी को अच्छी तरह से धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अलग रख दें.
3. कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें राई व जीरा डालकर चटकाएं. फिर हींग, करी पत्ता और लहसुन डालकर हल्का भून लें. अब कटी हुई तोरी डालें और 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं. इसके बाद हल्दी और नमक डालकर 5-6 मिनट धीमी आंच पर पकने दें.
4. अब इसमें धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च और गरम मसाला डालें. ढककर 8-10 मिनट तक पकाएं, जब तक तोरी पूरी तरह नरम न हो जाए.
5. पकी हुई दाल को कड़ाही में डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. इसके बाद मीडियम फ्लेम पर 2-3 मिनट तक पकाएं. आखिर में हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.
6. इसके बाद एक छोटे पैन में घी गरम करें. इसमें सूखी लाल मिर्च और कश्मीरी मिर्च डालें और तैयार दाल पर डालकर मिक्स करें.