scorecardresearch
 

Summer Rice Recipes: गर्मियों में बनाएं ये 5 तरह के चावल, डाइजेशन रहेगा बेहतर और मिलेंगे कई फायदे

Summer Rice Recipes: चावल पचाने में आसान होता है और पेट के लिए हल्का रहता है. इसे दही, नारियल और कच्चे आम जैसी ठंडी चीजों के साथ खाने से शरीर को ठंडक मिलती है. गर्मियों में ऐसे खाने की जरूरत होती है जो शरीर को ठंडा रखे और भारी भी न लगे, ऐसे में चावल से बने कुछ व्यंजन आपके लिए बेस्ट है.

Advertisement
X
दही, आम और नारियल से बनाएं ये खास चावल, गर्मी में मिलेंगे डबल फायदे (Photo- ITG)
दही, आम और नारियल से बनाएं ये खास चावल, गर्मी में मिलेंगे डबल फायदे (Photo- ITG)

Summer Rice Recipes: गर्मियों में खान-पान का खास ख्याल रखना पड़ता है. इस मौसम में ऐसे खाने की जरूरत होती है जो आसानी से पच जाए और शरीर को ठंडा व एनर्जेटिक बनाए रखे.  ऐसे में चावल से बनी डिशेज एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं. अगर आप भी रोज के खाने में कुछ आसान, हेल्दी और ठंडक देने वाला ट्राई करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है.

आज हम आपको  चावल को अलग-अलग तरीके से बनाना बताएंगे जो गर्मियों में डाइजेशन को बेहतर रखने, शरीर को ठंडा रखने और एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है.

दही चावल
दही चावल भारतीय घरों में बहुत आम डिश है. इसे बनाना भी काफी आसान है और खाने में भी टेस्टी होता है. इसे बनाने के लिए बस पके हुए चावल में ठंडा दही मिलाएं, नमक डालें और ऊपर से राई, करी पत्ता और थोड़ा सा हींग का तड़का लगाएं. आप इसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा या अनार भी डाल सकते हैं, जिससे स्वाद और भी बढ़ जाता है. यह पेट के लिए भी बहुत अच्छा होता है.

मैंगो राइस
कच्चे आम से बनने वाले मैंगो राइस को गर्मियों में काफी पसंद किया जाता है. खट्टा-तीखा और चटपटे स्वाद वाले इस चावल को बनाने के लिए कच्चे आम को कद्दूकस करके पके हुए चावल में मिलाएं. फिर इसमें राई, मूंगफली, हरी मिर्च और करी पत्ते का तड़का लगाएं. यह डिश टिफिन या लंच के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है.

Advertisement

नारियल चावल
नारियल चावल गर्मियों में खाने के लिए एक हल्की और टेस्टी डिश है. इसे बनाने के लिए पके हुए चावल में ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल मिलाएं और राई, करी पत्ता व काजू का तड़का लगाएं. नारियल की हल्की मिठास इसे ताजगी भरा स्वाद देती है जो गर्मियों में लंच के लिए एकदम परफेक्ट है.

नींबू चावल
नींबू चावल झटपट बनने वाली और स्वाद से भरपूर डिश है. इसे बनाने के लिए पके हुए चावल में नींबू का रस, हल्दी, मूंगफली और हल्का सा तड़का मिलाएं. इसका खट्टा-सा स्वाद आपको गर्मी में तरोताजा और एनर्जेटिक महसूस कराता है.

खीरा चावल
अगर आप कुछ ज्यादा ठंडा और हल्का खाना चाहते हैं तो खीरा चावल जरूर ट्राई करें. पके हुए चावल में कद्दूकस किया हुआ खीरा और दही मिलाकर हल्का सा मसाला डालें. इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे शरीर ठंडा रहता है और हाइड्रेशन भी बना रहता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement