scorecardresearch
 

Poha Chilla Recipe: रोज-रोज वही Poha खाकर हो गए हैं बोर? मिनटों में बनाएं क्रिस्पी पोहा चीला

Poha Chilla Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ चटपटा, हेल्दी और झटपट बनने वाला नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो आपको पोहे से बना चीला जरूर ट्राई करना चाहिए. आज इस खबर में हम आपको पोहा से चीला बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
नाश्ते में खाना चाहते हैं कुछ चटपटा? ट्राई करें पोहा चीला (Photo- Getty Image)
नाश्ते में खाना चाहते हैं कुछ चटपटा? ट्राई करें पोहा चीला (Photo- Getty Image)

Poha Chilla Recipe: सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी मील होता है. लेकिन कई बार रोज एक ही तरह का नाश्ता खाने से मन ऊबने लगता है. ऐसे में अगर आप कुछ नया हेल्दी, टेस्टी और आसानी से बनने वाला नाश्ता ढूंढ रहे हैं तो पोहा से बना चीला जरूर ट्राई करें. पोहा और सूजी से तैयार यह चीला न सिर्फ खाने में टेस्टी होता है, बल्कि फाइबर से भरपूर होने की वजह से वजन कंट्रोल करने में भी मदद करता है.  खास बात यह है कि इसे सुबह की जल्दबाजी में झटपट बनाया जा सकता है. आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि पोहा चीला बनाने के लिए कौन-कौन सी चीजें चाहिए और इसे कैसे बनाया जाता है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कप पोहा

½ कप सूजी

1 छोटा चम्मच दही

½ प्याज (बारीक कटा हुआ)

½ टमाटर (बारीक कटा हुआ)

½ छोटा चम्मच राई

1 करी पत्ता 

नमक स्वाद अनुसार

¼ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

1 बड़ा चम्मच हरा धनिया

पानी जरूरत अनुसार

थोड़ा सा तेल

पोहे से चीला कैसे बनाएं

  1. सबसे पहले पोहा को मिक्सर में दरदरा पीस लें. 
  2. अब इसे एक बाउल में निकालें और इसमें सूजी, दही और थोड़ा पानी डालकर अच्छे से मिला लें. मिश्रण को 10 मिनट के लिए छोड़ दें.
  3. अब इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर, नमक, काली मिर्च और हरा धनिया डालकर फिर से मिलाएं.
  4. एक छोटे पैन में थोड़ा तेल गरम करें, राई और करी पत्ता डालकर तड़का लगाएं और इसे घोल में मिला दें.
  5. अब तवा गरम करें और हल्का तेल लगाएं.
  6. घोल डालकर चीला फैलाएं और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं.
  7. अब आपका गरम-गरम पोहा चीला तैयार है जिसे आप हरी चटनी या दही के साथ परोस सकते हैं.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement