scorecardresearch
 

Palak cutlet recipe: बाहर के समोसे-कचौड़ी भूल जाएंगे! जब घर पर बनाएंगे ये क्रिस्पी पालक कटलेट, बच्चे भी मांग-मांग कर खाएंगे

Palak cutlet recipe: अगर आप शाम के नाश्ते में कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी भी हो तो पालक से बना कटलेट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको घर पर आसानी से पालक कटलेट बनाने की रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
शाम की हल्की भूख के लिए बेस्ट है आयरन से भरपूर पालक कटलेट (Photo-ITG)
शाम की हल्की भूख के लिए बेस्ट है आयरन से भरपूर पालक कटलेट (Photo-ITG)

Palak cutlet recipe: शाम के समय जब हल्की-हल्की भूख लगती है तो कुछ ऐसा खाने का मन करता है जो टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो. ऐसे में तला-भुना या बाहर का फास्ट फूड खाने के बजाय अगर घर पर बना हुआ कुछ क्रिस्पी और हेल्दी मिल जाए तो क्या कहना. ऐसे में पालक कटलेट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. पालक में भरपूर मात्रा में आयरन, विटामिन्स और फाइबर पाए जाते हैं. खास बात यह है कि आप इसे बेहद आसानी से कम समय में बना सकते हैं.

पालक, आलू और हल्के मसालों से बने इन कटलेट्स का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चे से लेकर बड़े तक सभी को पसंद आता है. आइए जानते हैं कि पालक कटलेट कैसे बनाया जा सकता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 गुच्छा पालक
2 उबले हुए आलू
2 बड़े चम्मच मैदा
1 हरी मिर्च
1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
1 चम्मच धनिया पाउडर
2 चम्मच धनिया पत्ती
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
1/2 कप ब्रेड क्रम्ब्स
1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
तेल जरूरत के अनुसार
नमक स्वादानुसार

पालक कटलेट कैसे बनाते हैं?

  1. पालक कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले पालक के पत्तों को अच्छे से धोकर कुछ देर उबाल लें. इसके बाद जब पालक ठंडी हो जाए तो इसे मिक्सी में डालकर बारीक पेस्ट बना लें.
  2. अब एक बर्तन में उबले हुए आलू को अच्छे से मैश करें और उसमें पालक का पेस्ट मिला दें. फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च और धनिया पत्ती डालें.
  3. इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें. मिश्रण को बांधने के लिए 1 चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स भी मिला दें.
  4. एक छोटे कटोरे में मैदा लें और उसमें थोड़ा पानी डालकर पतला घोल तैयार करें.
  5. अब मिश्रण से थोड़ा हिस्सा लेकर उसे गोल करें और फिर हल्का चपटा कर दें. इसे पहले मैदा के घोल में डुबोएं और फिर ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह लपेट लें.
  6. अब कड़ाही में तेल गरम करें और तैयार कटलेट को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें. इसी तरह सभी कटलेट तैयार कर लें.
  7. गरमा-गरम पालक कटलेट को हरी चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement