scorecardresearch
 

Moong Dal Chilla Recipe: नाश्ते में बनाकर खाएं प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल चीला, स्वाद है लाजवाब और बनाना है आसान

Moong Dal Chilla Recipe: अगर आप नाश्ते में हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो मूंग दाल चीला से बेहतर शायद ही कुछ होगा. मूंग दाल से बना चीला प्रोटीन से भरपूर होता है और शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देता है. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
 नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर यह टेस्टी मूंग दाल चीला (Photo-ITG)
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर यह टेस्टी मूंग दाल चीला (Photo-ITG)

Moong Dal Chilla Recipe: सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी खाना माना जाता है. हालांकि, सुबह की जल्दबाजी में अक्सर समझ नहीं आता कि ऐसा क्या बनाया जाए जो हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी भी हो और आसानी से बन भी जाए. ऐसे में मूंग दाल से बना चीला आपके के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. मूंग दाल से बना चीला प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है जो शरीर को लंबे समय तक एनर्जेटिक बनाए रखने और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है.

 इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है. तो आइए जानते हैं कि मूंग दाल चील कैसे बनता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

मूंग दाल चीला बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

1 कप मूंग दाल
1 हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
½ छोटा चम्मच जीरा
¼ छोटा चम्मच हल्दी
1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
तेल (सेकने के लिए)
नमक स्वादानुसार
पानी (आवश्यकतानुसार)
 

हेल्दी-टेस्टी मूंग दाल चीला बनाते कैसे हैं?

  1. सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर रातभर पानी में भिगो दें. सुबह दाल का पानी निकालकर उसे दोबारा साफ पानी से धो लें.
  2. अब भीगी हुई दाल को मिक्सर जार में डालें. इसमें हरी मिर्च, अदरक और जीरा डालकर थोड़ा पानी मिलाएं और मुलायम घोल तैयार कर लें. ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा.
  3. इसके बाद घोल में हल्दी, नमक और कटा हुआ हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  4. अब एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और उस पर थोड़ा सा तेल लगाएं. तैयार घोल को तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाएं. चीले को मीडियम गैस पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें.
  5. गरमागरम मूंग दाल चीला तैयार है. इसे हरी चटनी, दही या अपनी पसंद की किसी भी चटनी के साथ परोस सकते हैं.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement