Maharashtrian Kadhi Recipe: कढ़ी भारतीय खान-पान का अहम हिस्सा है, जिसे लोग चावल या रोटी के साथ खाना पसंद करते हैं. हमारे यहां कढ़ी कई अलग-अलग तरीकों से बनाई जाती है. कहीं पकौड़ों वाली कढ़ी पसंद की जाती है तो कहीं बिना पकौड़ों की खट्टी-मीठी कढ़ी. कहीं-कहीं दही वाली कढ़ी बनाई जाती है तो कहीं बिना दही के भी कढ़ी तैयार की जाती है.
आज हम आपको महाराष्ट्रीयन स्टाइल कढ़ी बनाना बताएंगे, जिसका स्वाद हल्का खट्टा-मीठा होता है. यह कढ़ी बनाने में आसान होने के साथ-साथ खाने में भी काफी टेस्टी होती है. आप इसे लंच या डिनर में चावल, रोटी या खिचड़ी के साथ परोस सकते हैं. खासतौर पर चावल के साथ इसका कॉम्बिनेशन काफी पसंद किया जाता है. आइए जानते हैं कि घर पर आसानी से महाराष्ट्रीयन कढ़ी कैसे बनाई जाती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप दही
2-3 बड़ा चम्मच बेसन
2 छोटा चम्मच तेल
1/2 छोटा चम्मच राई
1/2 छोटा चम्मच जीरा
2 हरी मिर्च
1/2 इंच अदरक का टुकड़ा
5-6 करी पत्ते
1/4 छोटा चम्मच हल्दी
2 चुटकी हींग
1/4 छोटा चम्मच चीनी
2 बड़ा चम्मच हरी धनिया पत्ती
नमक स्वादानुसार