Bread Halwa Recipe: बची हुई ब्रेड से बनाएं शाही और मलाईदार ब्रेड हलवा, मिनटों में होगा तैयार!
Bread Halwa Recipe: बची हुई ब्रेड को अगर आप बेकार समझकर फेंक देते हैं तो अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है. आप उससे मिनटों में स्वादिष्ट हलवा बना सकते हैं. ये बनाना बहुत आसान है.
Advertisement
X
ब्रेड का हलवे में आप ड्राई फ्रूट्स डालकर आप इसके स्वाद को रिच बना सकते हैं. (Photo: ITG)
ज्यादातर घरों में रोजाना ब्रेड खाई जाती है. लेकिन कई बार घर में ब्रेड बच जाती है और ये बची हुई ब्रेड अक्सर सूख जाती है. ज्यादातर लोग इन सूखी हुई ब्रेड को बेकार समझकर फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस सूखी हुई ब्रेड को आप बेकार समझ रहे हैं उससे आप मिनटों में एक खुशबूदार, मलाईदार और शाही मिठाई बना सकते हैं? जी हां! आप सूखी ब्रेड से स्वादिष्ट हलवा बना सकते हैं, जो इतना स्वादिष्ट होता है कि खाने वाला पूछे बिना नहीं रह पाता कि, 'आखिर ये आपने बनाया कैसे है?'
लेकिन सवाल ये है कि आखिर ब्रेड से हलवा बनाया कैसे जाता है? तो चलिए जानते हैं सूखी हुई ब्रेड से स्वादिष्ट, मलाईदार हलवा बनाने की स्टेप बाय स्टेप रेसिपी. ये मिठाई बच्चों और बड़ों दोनों को बहुत पसंद आएगा.
घी में ब्रेड को सुनहरा भूनें: ब्रेड का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी गरम करें और उसमें ब्रेड के टुकड़े डाल दें. धीमी आंच पर ब्रेड को तब तक भूनें जब तक वह हल्की ब्राउन और क्रिस्पी न हो जाए. यही स्टेप हलवे को खास स्वाद देता है.
दूध तैयार करें: अब एक अलग पैन में दूध गरम करने रख दें. दूध में चीनी और इलायची पाउडर डालें. इसे चलाते हुए चीनी घोलें.
ब्रेड और दूध को मिलाएं: अब गरम दूध को धीरे-धीरे भूनी हुई ब्रेड में डालें और चलाते रहें. ध्यान रखें कि ब्रेड बहुत ज्यादा गल न जाए, बस दूध अच्छे से सोख ले.
धीमी आंच पर पकाएं हलवा: अब इस मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं. जब हलवा गाढ़ा हो जाए और कड़ाही छोड़ने लगे, तो समझिए आपका ब्रेड हलवा तैयार होने वाला है.
ड्राई फ्रूट्स डालें और परोसें: आखिरी में कटे हुए काजू-बादाम, किशमिश डालें और एक बार अच्छे से मिला लें. गरम-गरम ब्रेड हलवा परोसें.