scorecardresearch
 

Lauki Ke Kofte: बोरिंग घीया को दें शाही ट्विस्ट! घर पर इस ट्रिक बनाएं ढाबा स्टाइल लौकी के कोफ्ते, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

Lauki Ke Kofte: क्या आपके घर में भी लौकी को बोरिंग समझा जाता है? अब लौकी को आप एक टेस्टी ट्विस्ट दे सकते हैं. जानें कैसे आप कद्दूकस की हुई लौकी और मसालों के साथ आप बेहद नरम और मसालेदार लौकी के कोफ्ते बना सकते हैं.

Advertisement
X
अगर आप लौकी के कोफ्तों से सारा पानी निचोड़ लेते हैं तो वो बाहर से क्रिस्पी बनते हैं. (Photo: ITG)
अगर आप लौकी के कोफ्तों से सारा पानी निचोड़ लेते हैं तो वो बाहर से क्रिस्पी बनते हैं. (Photo: ITG)

Lauki Ke Kofte: लौकी का नाम सुनते ही क्या आपके घर में भी बच्चे मुंह बनाने लगते हैं? अक्सर लौकी को बीमारों का खाना या बोरिंग सब्जी समझकर टेस्टलेस मान लिया जाता है. बड़ों से लेकर बच्चों तक इसे कम खाना पसंद करते हैं. लेकिन अगर इसे बनाने का अंदाज बदल दिया जाए, तो यही लौकी किसी भी शाही दावत की जान बन सकती है. अगर आप भी लौकी को टेस्टी ट्विस्ट देना चाहते हैं, तो आपको लौकी के कोफ्ते जरूर ट्राई करने चाहिए.

मसालेदार और गाढ़ी ग्रेवी में डूबे हुए ये क्रिस्पी और मुलायम कोफ्ते मुंह में जाते ही घुल जाते हैं. ये खाने में जितने रिच और शानदार लगते हैं, पेट के लिए उतने ही हल्के और सेहतमंद होते हैं. चाहे घर पर कोई खास मेहमान आने वाले हो या संडे के लंच को स्पेशल बनाना हो, लौकी के कोफ्ते हर मौके के लिए एकदम परफेक्ट हैं. चलिए आज जानते हैं कि कैसे आप बोरिंग लौकी को मसालेदार और जायकेदार लौकी के कोफ्तों में बदल सकते हैं.

इंग्रेडिएंट्स:

कोफ्ते के लिए:

  • कद्दूकस की हुई लौकी- 2 कप
  • बेसन- ½ कप
  • हरी मिर्च (बारीक कटी)- 2
  • अदरक पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- ½ छोटा चम्मच

ग्रेवी के लिए:

  • टमाटर- 2 (बारीक कटे)
  • प्याज- 1 (कटा हुआ)
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी- ½ छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- ½ छोटा चम्मच
  • तेल- जरूरत अनुसार
  • हरा धनिया- गार्निश के लिए

कोफ्ते बनाने का तरीका

1. लौकी के कोफ्ते बनाने के लिए सबसे पहले कद्दूकस की हुई लौकी को हल्का दबाकर एक्स्ट्रा पानी निकाल लें.

2. अब इसमें बेसन, हरी मिर्च, अदरक पेस्ट, नमक और मसाले डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाएं और गरम तेल में सुनहरे होने तक तल लें. 

3. एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें. इसके बाद प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. अब टमाटर डालें और तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल न छोड़ दें.

4. फिर हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें. जरूरत अनुसार थोड़ा पानी डालें और ग्रेवी को उबाल आने दें.

Advertisement

5.  जब ग्रेवी तैयार हो जाए, तब उसमें तले हुए कोफ्ते डालें और 2–3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. ऊपर से गर्म मसाला और हरा धनिया डालकर सजाएं.

6. आप गरमा-गरम लौकी के कोफ्तों को रोटी, नान या चावल के साथ सर्व करें. ये डिश लंच या डिनर दोनों के लिए परफेक्ट है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement