scorecardresearch
 

10 मिनट में बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लौकी दही तड़का, बच्चे भी मांगकर खाएंगे घिया! बेहद आसान है बनाना

Lauki Dahi Tadka: मौसम के बदलते ही बाजारों में लौकी कद्दू मिलना शुरु हो जाएंगे, जिन्हें खाने में अक्सर ही बच्चे ड्रामा करते हैं. लेकिन अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप झटपट बनने वाली इस लौकी दही तड़का रेसिपी को जब ट्राई करेंगे तो एक निवाला खाते ही सब लोग आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे, आइए जानते हैं कि ये डिश कैसे बनाई जाती है.

Advertisement
X
गर्मियों में लौकी सब्जी खूब खाई जाती है. (PHOTO:ITG)
गर्मियों में लौकी सब्जी खूब खाई जाती है. (PHOTO:ITG)

Lauki Dahi Tadka: बदलते मौसम के साथ ही बाजार में मिलने वाली सब्जियां भी बदल जाती हैं. अब मार्केट में कद्दू, लौकी जैसी सब्जियां मिलनी शुरू हो गई हैं. लौकी जिसे दिल्ली में लोग घिया भी कहते हैं, उसका नाम सुनते ही बच्चे से लेकर बड़ों का मुंह बन जाता है. इसकी वजह से महिलाओं को बहुत परेशानी होती है, अगर आपके घर में भी लोग लौकी खाना पसंद नहीं करते है तो अब आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है क्योंकि लौकी से आप एक बेहतरीन डिश बना सकते हैं जो खाने में लाजवाब होती है और इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है. 

आप रोजाना खाने में कुछ हल्का, हेल्दी और झटपट बनने वाला ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो लौकी दही तड़का आपके लिए एक बेहतरीन रेसिपी है. यह डिश खासतौर पर उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो कम समय में कुछ पौष्टिक खाना चाहते हैं, चाहे आप स्टूडेंट हों, ऑफिस गोअर हों या फिर बस कुकिंग का मूड न हो. तो आप लौकी दही तड़का की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं, जिसका एक निवाला खाते ही आपका बच्चे खुश हो जाएंंगे.

लौकी दही तड़का के इंग्रेडिएंट्स

लौकी दही तड़का की सबसे बड़ी खासियत इसका सिंपल लेकिन रिच फ्लेवर है. इसमें दही की ठंडक और मसालों का हल्का तड़का मिलकर ऐसा टेस्ट बनाते हैं जो न ज्यादा भारी होता है और न ही फीका. इस डिश के इंग्रेडिएंट्स ही इस मामली डिश में जान डालते हैं, इसलिए इनका खास ख्याल रखें. 

Advertisement
  • 1½ छोटा चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ
  •  करी पत्ता 
  • 2 (बारीक कटी हुई) हरी मिर्च 
  • 3–4 कलियां (कटी हुई) लहसुन
  • 1 मिडियम (बारीक कटा हुआ) प्याज
  • ½ कप लौकी (कद्दूकस की हुई)
  • 2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  •  ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  •  स्वादानुसार नमक
  •  ¾ कप (अच्छी तरह फेंटा हुआ) दही
  • हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

लौकी दही तड़का कैसे बनाते हैं?

  1. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में तेल गर्म किया जाता है. जैसे ही तेल गर्म हो जाए, उसमें राई डालकर चटकाया जाता है, फिर जीरा और सौंफ डालकर हल्का सा भुना जाता है.
  2. इसके बाद करी पत्ता, कटी हुई हरी मिर्च और लहसुन डालकर कुछ सेकंड तक भुना जाता है. जब लहसुन की खुशबू आने लगे, तब उसमें बारीक कटा प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक पकाया जाता है.
  3. प्याज के अच्छे से पकने के बाद इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डाली जाती है. लौकी को करीब 4–5 मिनट तक पकाया जाता है ताकि उसका कच्चापन खत्म हो जाए.
  4. अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाया जाता है. मसाले डालने के बाद इसे एक मिनट और पकाया जाता है, ताकि सारे फ्लेवर अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं.
  5. इसके बाद सबसे जरूरी स्टेप आता है दही मिलाने का. गैस को बंद करके मसाले को थोड़ा ठंडा होने दें, फिर उसमें फेंटा हुआ दही डालकर धीरे-धीरे मिलाएं. 
  6. यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि दही डालते समय पैन ज्यादा गर्म न हो, वरना दही फट सकता है और डिश का टेक्सचर खराब हो सकता है.
  7. आखिर में हरे धनिए से गार्निश करके इसे सर्व करें. यह डिश गरमागरम रोटी, सादा चावल या पराठे के साथ बहुत ही मजेदार लगती है.

इन टिप्स का रखें खास ध्यान

लौकी दही तड़का बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि सौंफ डालना न भूलें, क्योंकि यह हल्की मिठास और एक खास खुशबू देती है.

Advertisement

अगर आपको ज्यादा तीखा पसंद है, तो हरी मिर्च या लाल मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं. इसके साथ ही ताजा और अच्छी क्वालिटी का दही इस्तेमाल करें ताकि स्वाद और भी बढ़िया आए.

लौकी दही तड़का न खाने में बढ़िया होती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है. लौकी में फाइबर और पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो डाइजेशन को बेहतर बनाती है और दही शरीर को ठंडक और प्रोटीन देता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement