scorecardresearch
 

सरसों के तेल में बनी पूड़ी-पराठे दिखते हैं पीले? अपनाएं ये 5 ट्रिक्स, घी में सिके जैसे दिखेंगे सुनहरे

सरसों के तेल में बनी पूरी और पराठे अक्सर पीले नजर आते हैं. अगर आप इन्हें घी जैसे हल्के और आकर्षक रंग का बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान किचन टिप्स आपकी मदद कर सकती हैं. आज हम आपको उन्हीं ट्रिक्स के बारे में बताएंगे.

Advertisement
X
पूड़ी-पराठे को पीला पड़ने से रोकने के लिए आटे में थोड़ा सा दूध मिलाना सही रहता है. (Photo: ITG)
पूड़ी-पराठे को पीला पड़ने से रोकने के लिए आटे में थोड़ा सा दूध मिलाना सही रहता है. (Photo: ITG)

आजकल ज्यादातर घरों में खाना बनाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है. ये तेल ना केवल हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है, बल्कि खाने का स्वाद और खुशबू भी बढ़ाता है. लेकिन अगर सरसों के तेल को अच्छे से पकाया ना जाए तो खाने पर अजीब सा पीला रंग आता है, जो देखने में बहुत अजीब लगता है. एक-दो नहीं बल्कि ज्यादातर लोगों की शिकायत यही रहती है कि सरसों के तेल में बने पूड़ी और पराठे सुनहरे या सफेद दिखने की बजाय ज्यादा पीले नजर आते हैं. ऐसे में खाने का स्वाद तो अच्छा रहता है, लेकिन उनका लुक उतना बढ़िया नहीं लगता है.

अगर आपके पूड़ी और पराठे भी सरसों के तेल में सेंकने के बाद पीले रंग के दिखते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. इस खबर में हम आपके लिए कुछ ट्रिक्स लाए हैं, जिनके बाद आपके सरसों के तेल में सेंकें गए पूड़ी और पराठे भी घी में बने जैसे हल्के और खूबसूरत लगेंगे.

1. सरसों के तेल को सीधे इस्तेमाल न करें: सरसों के तेल का रंग गहरा पीला होता है. इसके साथ ही उसकी खुशबू भी बहुत तेज होती है. अगर इसे बिना गर्म किए सीधे इस्तेमाल किया जाए, तो इसका असर पूड़ी और पराठों पर भी दिखता है. ऐसे में सरसों के तेल को सबसे पहले अच्छी तरह गर्म करना चाहिए. जब तेल गर्म हो जाए, तब गैस को धीमा कर दें और उसे थोड़ा ठंडा होने दें. इसके बाद ही उसमें पूड़ी या पराठे बनाएं. इससे तेल का तीखापन भी कम होगा और रंग भी गहरा नहीं होता है.

Advertisement

2. आटे में थोड़ा दूध मिलाने से मिलेगा बेहतर रंग: अगर आप चाहते हैं कि पराठों का रंग गहरा पीला ना पड़े, तो आटा गूंथते समय उसमें थोड़ा सा दूध मिला सकते हैं. दूध आटे को सॉफ्ट बनाता है और पकने के बाद पराठों के रंग को हल्का रखने में भी मदद करता है. इसके साथ ही आटे को गूंथने के बाद 15 से 20 मिनट तक ढककर रखने से भी रिजल्ट अच्छा मिलता है.

3. तेल में थोड़ा घी मिलाना भी है कारगर: शेफ और एक्सपर्ट्स सरसों के तेल में थोड़ी मात्रा में घी मिलाकर पूड़ी या पराठे बनाते हैं. इससे खाने में अच्छी खुशबू आती है और रंग भी हल्का आता है. लेकिन घी की मात्रा को हमेशा बैलेंस ही रखें, जिससे स्वाद और टेक्शचर दोनों बने रहें.

4. बहुत तेज आंच पर न बनाएं पूड़ी और पराठे: ज्यादा तेज आंच पर खाना बनाने से पूड़ी और पराठे जल्दी भूरे या गहरे पीले हो सकते हैं. इसलिए सही रहगा है कि इन्हें मीडियम आंच पर ही पकाया जाए. मीडियम आंच पर पकाने से रंग बैलेंस रहता है और पूड़ी या पराठे अंदर तक अच्छी तरह सिकते हैं.

5. साफ तेल का इस्तेमाल करें: अगर आप पहले से इस्तेमाल किए हुए तेल में दोबारा पूड़ी या पराठे सेंकते हैं, तो उसका रंग और ज्यादा गहरा हो सकता है. इसलिए कोशिश करें कि पूड़ी-पराठें सेंकने के लिए हमेशा साफ तेल का ही इस्तेमाल करें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement