scorecardresearch
 

Vegetable Uttapam Recipe: हर दिन नाश्ते में पोहा-पराठा खा कर हो गए हैं बोर? ट्राई करें वेजिटेबल उत्तपम, स्वाद है लाजवाब

Vegetable Uttapam Recipe: अगर आप रोजाना एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं तो वेजिटेबल उत्तपम आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. चावल, उड़द दाल और ताजी सब्जियों से तैयार यह साउथ इंडियन डिश स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होती है.

Advertisement
X
बाजार जैसा सॉफ्ट और जालीदार वेजिटेबल उत्तपम अब बनाएं घर पर (Photo-ITG)
बाजार जैसा सॉफ्ट और जालीदार वेजिटेबल उत्तपम अब बनाएं घर पर (Photo-ITG)

Vegetable Uttapam Recipe: सुबह के नाश्ते में अगर आप कुछ नया, हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो साउथ इंडियन डिश वेजिटेबल उत्तपम आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. उड़द दाल, चावल और ढेर सारी ताजा सब्जियों से बना यह उत्तपम न सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी होता है, बल्कि प्रोटीन और फाइबर का भी बेहतर सोर्स है. आज हम आपको घर पर बिल्कुल बाजार जैसा सॉफ्ट और स्पंजी वेजिटेबल उत्तपम बनाने का आसान तरीका बताएंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि इसे एक बार खाने के बाद आप बार-बार बनाना चाहेंगे.

वेजिटेबल उत्तपम बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

2 कप इडली चावल
1 कप पोहा
1/2 कप उड़द दाल
1 प्याज, बारीक कटा हुआ
1 गाजर, कद्दूकस की हुई
1 टमाटर, बारीक कटा हुआ
1/2 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
1/2 छोटा चम्मच मेथी दाना
1 इंच अदरक का टुकड़ा (बारीक कटा हुआ)
8-10 कड़ी पत्ते
2 बड़े चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
तेल आवश्यकतानुसार
नमक स्वादानुसार

वेजिटेबल उत्तपम कैसे बनाते हैं?

  1. वेजिटेबल उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले इडली चावल, उड़द दाल और मेथी दाना को एक बड़े बर्तन में डालें. इसमें पर्याप्त पानी डालकर 5-6 घंटे के लिए भिगो दें. 
  2. तय समय के बाद पानी छान लें और दाल-चावल को थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पीसकर स्मूद घोल बना लें.
  3. अब पोहा को अच्छी तरह धो लें और उसे भी पीस लें. इसके बाद पोहे के पेस्ट को दाल-चावल के बैटर में डालकर अच्छी तरह मिला दें. घोल को ढककर किसी गर्म जगह पर 8-10 घंटे के लिए फर्मेंट होने के लिए छोड़ दें.
  4. जब घोल अच्छी तरह फूल जाए और उसकी मात्रा लगभग दोगुनी हो जाए तो उसे एक बार अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें स्वादानुसार नमक डालें.
  5. इसके बाद प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक और कड़ी पत्तों को बारीक काट लें. गाजर को कद्दूकस कर लें. इन सभी सब्जियों में हरा धनिया और थोड़ा-सा नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  6. अब एक नॉनस्टिक तवा या पैन को मीडियम गैस पर गर्म करें और उस पर थोड़ा-सा तेल डालकर चिकना कर लें. 
  7. तवे पर एक कलछी घोल डालें और हल्के हाथों से गोल आकार में फैलाएं. ध्यान रखें कि उत्तपम की मोटाई डोसे से थोड़ी ज्यादा होनी चाहिए.
  8. अब तैयार सब्जियों की टॉपिंग को घोल के ऊपर समान रूप से फैलाएं और हल्के हाथों से दबा दें. किनारों पर थोड़ा-सा तेल डालें और उत्तपम को नीचे से सुनहरा होने तक पकाएं. 
  9. इसके बाद इसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें.
  10. अब आपका टेस्टी वेजिटेबल उत्तपम तैयार है. इसे नारियल की चटनी या सांभर के साथ गरमा-गरम परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement