scorecardresearch
 

Laung Lata Recipe: इस दिवाली घर पर बनाएं बनारस की मशहूर 'लौंग लता', खोया-मेवे से भरपूर है स्वाद, नोट करें रेसिपी

दिवाली पर इस बार बाजार की मिठाई के बजाय घर पर बनारस की मशहूर लौंग लता बनाएं. मैदा, खोया और सूखे मेवों से तैयार होने वाली यह मिठाई बाहर से कुरकुरी और अंदर से मीठी होती है. जानें लौंग लता बनाने की आसान रेसिपी और जरूरी सामग्री.

Advertisement
X
दिवाली पर घर पर मिठाइयां बना सकते हैं. (PHOTO:AI)
दिवाली पर घर पर मिठाइयां बना सकते हैं. (PHOTO:AI)

Laung Lata Recipe: दीपावली के मौके घरों में बाजार से कई तरह की मिठाइयां लोग खरीदकर लाते हैं. मगर बाजार की मिठाइयों में कई दिनों पुराना खोया और खूब चाशनी का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए अक्सर लोग उनको खाने से बचते हैं. अगर आपको भी मीठा खाना अच्छा लगता है और आप दिवाली के मौके पर एक फेमस मिठाई बना सकते हैं, जिसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा.

लौंग लता उत्तर भारत की एक मशहूर मिठाई है, बाहर से कुरकुरी और अंदर से खोया-मेवे की मीठी स्टफिंग से भरी लौंग लता खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है. बनारस की गलियों में लौंग लता खूब बिकता है और लोग बड़े मजे से इसका स्वाद लेते हैं. इसे मैदा, मावा, चीनी और कुछ सूखे मेवों की मदद से घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. आइए आपको घर पर लौंग लता बनाने का आसान तरीका बताते हैं. 

लौंग लता बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

आटा तैयार करने के लिए:

  • 2 कप मैदा
  • 2 चम्मच देसी घी
  • जरूरत के अनुसार पानी

स्टफिंग के लिए:

  • 1 कप खोया (मावा)
  • 2 चम्मच कटे हुए बादाम
  • 2 चम्मच कटे हुए काजू
  • 2 चम्मच कटे हुए पिस्ता
  •  आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर

चाशनी के लिए:

  • 1 कप चीनी
  • आधा कप पानी
  • 5-6 लौंग
  • तलने के लिए घी

लौंग लता बनाने का आसान तरीका 

Advertisement

1. सबसे पहले आटा गूंथ लें

एक बड़े बर्तन में मैदा लें. इसमें देसी घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. मैदे को हथेली से रगड़कर घी मिलाएं. जब मैदा मुट्ठी में दबाने पर बंधने लगे, तो समझ लें कि मोइन तैयार है. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. इसे गीले कपड़े से ढककर 30 मिनट के लिए रख दें.

2. खोया की स्टफिंग तैयार करें

एक कड़ाही में खोया डालकर धीमी आंच पर भूनें. जब इसका रंग हल्का बदलने लगे, तो गैस बंद कर दें. अब इसमें कटे हुए बादाम, काजू, पिस्ता और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. आपकी मिठाई की स्टफिंग तैयार है.

3. लौंग लता को आकार दें

तैयार आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. इन्हें पूरी की तरह बेल लें. अब बीच में खोया और मेवे की स्टफिंग रखें. इसके बाद आटे को चारों तरफ से इस तरह मोड़ें कि स्टफिंग बाहर न निकले. किनारों को अच्छी तरह दबाकर बंद कर दें. ऊपर से एक लौंग लगाकर इसे चिपका दें.

4. चाशनी तैयार करें

एक पैन में चीनी और पानी डालकर धीमी आंच पर पकाएं. चीनी पूरी तरह घुलने तक इसे चलाते रहें. जब चाशनी थोड़ी चिपचिपी हो जाए, तो गैस बंद कर दें. इस मिठाई के लिए एक तार की गाढ़ी चाशनी बनाने की जरूरत नहीं है.

Advertisement

5. लौंग लता को तलें

एक कड़ाही में घी गर्म करें. अब तैयार लौंग लता को धीमी आंच पर डालकर तलें. इन्हें पलटते रहें, ताकि ये चारों तरफ से सुनहरी और कुरकुरी हो जाएं. फिर इन्हें निकाल लें.

6. चाशनी में डुबोएं

अब गर्म लौंग लता को हल्की गर्म चाशनी में डालें. इन्हें करीब 5 मिनट तक चाशनी में रहने दें, ताकि मिठाई अंदर तक मिठास सोख ले. इसके बाद इन्हें बाहर निकाल लें.

आपकी स्वादिष्ट लौंग लता तैयार है. इसे ठंडा होने के बाद परोसें. त्योहारों और खास मौकों पर घर आए मेहमानों को यह पारंपरिक मिठाई खिलाकर खुश कर सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement