scorecardresearch
 

Tawa Tandoori Roti Recipe: बिना तंदूर के तवे पर बनाएं ढाबा स्टाइल सॉफ्ट तंदूरी रोटी, हर कोई पूछेगा रेसिपी

Tawa Tandoori Roti Recipe: ढाबे पर मिलने वाली तंदूरी रोटी का स्वाद बेहद लाजवाब होता है. आज हम आपको घर पर बिना तंदूर के ही तवे पर सॉफ्ट और टेस्टी तंदूरी रोटी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप बेहद आसानी से घर पर किसी खास मौके पर बनाकर खा सकते हैं.

Advertisement
X
 तवे पर तंदूरी रोटी बनाने के आसान टिप्स (Photo-ITG)
तवे पर तंदूरी रोटी बनाने के आसान टिप्स (Photo-ITG)

Tawa Tandoori Roti Recipe: तंदूरी रोटी का नाम सुनते ही ढाबे और रेस्टोरेंट का स्वाद याद आ जाता है. इसकी हल्की कुरकुरी परत और स्मोकी फ्लेवर खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देते हैं. अक्सर लोगों को लगता है कि ढाबे जैसी तंदूरी रोटी घर पर नहीं बनाई जा सकती लेकिन ऐसा नहीं है. सही तरीके से आटा गूंथकर और कुछ टिप्स अपनाकर आप घर पर भी सॉफ्ट और हल्की कुरकुरी तंदूरी रोटी तैयार कर सकते हैं. 

तवे पर बनी तंदूरी रोटी दाल, पनीर, सब्जी या किसी भी ग्रेवी वाली डिश के साथ काफी टेस्टी लगती है. इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की भी जरूरत नहीं पड़ती. आइए जानते हैं कि तवे पर घर में तंदूरी रोटी कैसे बनाई जा सकती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

2 कप गेहूं का आटा
1/2 कप मैदा (ऑप्शनल)
1 छोटा चम्मच नमक
1 छोटा चम्मच चीनी
1/2 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
2 बड़े चम्मच दही
1 बड़ा चम्मच तेल
जरूरत के अनुसार गुनगुना पानी
ऊपर से लगाने के लिए मक्खन या घी

तवे पर तंदूरी रोटी कैसे बनाएं?

  1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा, मैदा, नमक, चीनी और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. 
  2. अब इसमें दही और तेल डालें. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए नरम और चिकना आटा गूंथ लें.
  3. गूंथे हुए आटे को गीले कपड़े से ढककर 30 से 40 मिनट के लिए रख दें. इससे रोटियां ज्यादा सॉफ्ट बनती हैं.
  4. अब आटे की बराबर लोइयां बना लें और उन्हें नॉर्मल रोटी से थोड़ा मोटा बेलें. आप इन्हें गोल या अंडाकार आकार दे सकते हैं.
  5. रोटी की एक तरफ अच्छी तरह पानी लगा दें. अब गर्म लोहे के तवे पर पानी लगी हुई सतह नीचे की ओर रखते हुए रोटी चिपका दें.
  6. जब रोटी पर बुलबुले आने लगें तो तवे को सावधानी से उल्टा करके सीधे गैस पर रखें, ताकि रोटी ऊपर से भी अच्छी तरह सिक जाए और उस पर हल्के निशान आ जाएं.
  7. रोटी दोनों तरफ से अच्छी तरह सिक जाए तो उसे उतार लें और ऊपर से घी या मक्खन लगाकर गरमागरम सर्व करें.
  8. घर पर तवे पर बनी तंदूरी रोटी स्वाद में बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसी लगती है और इसे बनाना भी बेहद आसान है.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement