Tomato Chaat Recipe: पापड़ी चाट हुई पुरानी! अब शाम के नाश्ते में बनाएं चटपटी टमाटर चाट, जानें आसान तरीका
शाम की छोटी भूख के लिए चटपटा और हेल्दी खाना चाहते हैं? तो बिना पापड़ी के बनाएं यह स्वादिष्ट नो पापड़ी टमाटर चाट. टमाटर के खट्टे-मीठे स्वाद, उबले आलू-चने, तीखी-मीठी चटनियों और कुरकुरी सेव से सजी यह आसान रेसिपी स्वाद और सेहत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है, इसे आज ही ट्राई करें!
How to Make Tomato Chaat: शाम के समय जब हल्की-हल्की भूख लगती है, तो दिल कुछ ऐसा चाहता है जो चटपटा भी हो और झटपट बन भी जाए. ऐसे में दिमाग में सबसे पहला ख्याल चाट का आता है, जिसे खाते ही मुंह का स्वाद बदल जाता है और पेट भी भर जाता है. बाजारों में कई तरह की चाट मिलती है और लोग उसे आसानी से ही घर पर बना सकते हैं. लेकिन अगर घर में कुरकुरी पापड़ी न हो, तो क्या प्लान कैंसल कर दें? बिल्कुल नहीं!
अब बिना पापड़ी के भी आपकी शाम का स्वाद फीका नहीं होगा. हम आपके लिए लेकर आए हैं बेहद लाजवाब और फटाफट बनने वाली बिना पापड़ी टमाटर चाट. टमाटर का रसीला खट्टा-मीठा स्वाद, भुने मसालों की खुशबू और ऊपर से सेव की वह खास कुरकुराहट यह कॉम्बो इतना परफेक्ट है कि इसके आगे आप रेगुलर पापड़ी चाट का स्वाद भी भूल जाएंगे. तो चलिए, बिना किसी तामझाम के मिनटों में यह हेल्दी और चटपटी चाट तैयार करते हैं.