scorecardresearch
 

Rajkot Yellow Chutney Recipe: 10 मिनट में घर पर बनाएं राजकोट की फेमस 'पीली चटनी', स्वाद में लाजवाब, नोट करें आसान रेसिपी

मूंगफली की चटनी तो आपने बहुत खाई होगी, मगर राजकोट में इसकी पीली चटनी बनाई जाती है. उसका स्वाद बाकी चटनी से हटकर होता है और इसे बनाने में भी बिल्कुल समय नहीं लगता है. आप इस चटनी को रोटी-पराठे के साथ मजे से खा सकते हैं, आइए इसकी आसान रेसिपी जानते हैं.

Advertisement
X
मूंगफली की चटनी जल्दी बन जाती है. (PHOTO:AI)
मूंगफली की चटनी जल्दी बन जाती है. (PHOTO:AI)

Rajkot Yellow Chutney Recipe: गुजरात का गरबा ही नहीं बल्कि वहां की डिशेज भी लोगों को काफी पसंद आती है. काठियावाड़ी और गुजराती सब्जियां और मिठाइयां तो आपने खूब खाई होगी, लेकिन एक बार राजकोट की फेमस पीली चटनी बनाकर देखिए, इस चटनी का स्वाद नॉर्मल धनिया-पुदीना की चटनी से काफी हटकर होता है और इसे बनाने में भी 10 मिनट लगते हैं. 

रोटी-सब्जी और दाल-चावल के साथ में अगर चटनी मिल जाए तो खाने के स्वाद बढ़ जाता है. हरी, लाल और सफेद चटनी तो आपने बहुत खाई होगी, लेकिन एक बार घर पर राजकोट वाली पीली चटनी बनाकर खाएं. पराठा और चीला इन दोनों के साथ नाश्ते में चटनी मिल जाए तो स्वाद दोगुना हो जाता है, ऐसे में इनके साथ पीली चटनी बनाकर खा सकते हैं. 

इस चटनी का स्वाद बेहद हटकर होता है और आप इसको आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. इस चटनी को बनाने के लिए मूंगफली की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, आइए आपको इस चटनी को बनाने का आसान तरीका बताते हैं. 

पीली चटनी के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • भुनी हुई मूंगफली – ½ कप (4 घंटे पानी में भिगोकर रखी हुई)
  • हरी मिर्च – ½ कप
  • नींबू का रस – 3 बड़े चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
  • पानी – आवश्यकतानुसार

पीली चटनी बनाने के लिए आसान तरीका 

Advertisement

मूंगफली पीसें: मिक्सी के जार में भुनी हुई मूंगफली डालकर दरदरा पीस लें और एक प्लेट में निकाल लें. 

मसाला पीसें: अब उसी जार में हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, हींग, नमक और नींबू का रस डालकर बारीक पीस लें.

मिश्रण मिलाएं: पिसी हुई मूंगफली को हरी मिर्च के पेस्ट में मिलाएं और एक बार फिर मिक्सी में हल्का सा घुमा लें. इस बात का ध्यान रखें कि इसमें पानी का इस्तेमाल नहीं करना है. 

इस तरीके से करें स्टोर

राजकोट की फेमस पीली चटनी को एयरटाइट जार में डालकर स्टोर कर लीजिए और कुछ दिनों तक आराम से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि चटनी को साफ चम्मच से ही निकालें और इसमें पानी न लगाएं. 

इन चीजों के साथ खाएं पीली चटनी

यह चटनी तीखे, चटपटे और थोड़े खट्टे-मीठे स्वाद के लिए जानी जाती है और इसे खासतौर पर गुजराती लोग गांठिया, फाफड़ा, मुठिया, खमन ढोकला और थेपला के साथ खाते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement