scorecardresearch
 

Rajasthani Tar Kakdi ki Sabzi: 1 कटोरी दही से बनाएं राजस्थानी स्टाइल तर ककड़ी की सब्जी, 1 की जगह खा जाएंगे 3 रोटी, आसान है रेसिपी

राजस्थान की पारंपरिक तर ककड़ी की सब्जी स्वाद में बेहद खास होती है, जंगली ककड़ी, दही और घर में मौजूद देसी मसालों से बनने वाली यह सब्जी रोटी के साथ खूब अच्छी लगती है. आइए आपको तर ककड़ी की राजस्थानी स्टाइल सब्जी बनाने का आसान तरीका बताते हैं, जो आपके घरवालों को बहुत पसंद आएगी.

Advertisement
X
तर ककड़ी का स्वाद खीरे से अलग होता है. (PHOTO:AI)
तर ककड़ी का स्वाद खीरे से अलग होता है. (PHOTO:AI)

Rajasthani Tar Kakdi ki Sabzi recipe: जंगली ककड़ी को ज्यादातर सलाद में इस्तेमाल किया जाता है और इनका स्वाद भी खीरे से अलग होता है. जंगली ककड़ी को तर ककड़ी और देसी ककड़ी भी कहा जाता है और राजस्थान में इसकी बहुत मजेदार सब्जी बनाई जाती है. अगर आप रोज आलू-मटर जैसी सब्जी खाकर पक चुके हैं और आपको खाने में कुछ टेस्टी और झटपट बनने वाली डिश की तलाश है तो यह सब्जी आपके लिए एकदम बेस्ट रहने वाली है. 

कभी-कभी कुछ अलग खाने का मन करता है और तब आप तर ककड़ी या देसी ककड़ी की राजस्थानी स्टाइल सब्जी बना सकते हैं, जो रोटी के साथ बहुत लाजवाब लगती है. इस सब्जी को बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की भी जरूरत नहीं है, बस घर के देसी मसालों के साथ ही यह तैयार हो जाती है. आइए आपको घर पर राजस्थान की मशहूर तर ककड़ी की सब्जी बनाने का देसी तरीका बताते हैं. 

तर ककड़ी की सब्जी के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • 5-6 तर ककड़ी (जंगली ककड़ी-गोल कटी हुई)
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 5-6 - लहसुन की कलियां
  • हरा धनिया- (बारीक कटा हुआ)
  • 1 कटोरी दही
  • आधा छोटा चम्मच-लाल मिर्च पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच- हल्दी
  • स्वादानुसार- नमक
  • आधा छोटा चम्मच-जीरा 
  • 1- कटी हरी मिर्च 
  • चुटकी भर- हींग
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच- धनिया पाउडर 

तर ककड़ी की सब्जी बनाने का आसान तरीका 

Advertisement
  1. सबसे पहले ककड़ी को छीलकर पानी से धोने के बाद गोल-गोल काट लें.
  2. कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें नमक-हल्दी और ककड़ी डालकर फ्राई करके साइड में निकाल लें.
  3. एक कटोरी में दही लें और उसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी और नमक डालकर मिला दें.
  4. अब उसी कड़ाही में तेल गर्म करें, उसमे हींग और जीरा डालकर भून लें.अब कुचला हुआ लहसुन,हरी मिर्च और प्याज डालकर भूनें. 
  5. फिर तैयार किया हुआ मसालों का घोल डालें. मसाला तब तक पकाएं जब तक वह तेल न छोड़ दे. 
  6. अब कटी हुई ककड़ी डालकर मसाले में अच्छी तरह मिला लें, कड़ाही को ढककर 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. 
  7. आखिर में धनिया डालकर गार्निश कर दें और गैस बंद करके सब्जी को रोटी के साथ सर्व करें.

प्रो टिप: 

ककड़ी जल्दी गल जाती है, इसलिए इसे ज्यादा देर तक ना पकाएं, वरना वो ज्यादा गल जाएगी तो उसका स्वाद खराब हो जाता है. 

अगर आप दही नहीं डालना चाहते हैं तो आप टमाटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे सब्जी में थोड़ा खट्टापन आए.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement