scorecardresearch
 

Pyaz Ka Pakoda Recipe: बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम! इस दिवाली मेहमानों के लिए ऐसे बनाएं बाजार जैसे प्याज के पकौड़े

Pyaz Ka Pakoda Recipe: दिवाली पर घर आए मेहमानों के स्वागत के लिए इस बार बनाएं प्याज के कुरकुरे पकौड़े. बेसन, प्याज और कुछ मसालों से तैयार यह चटपटा स्नैक खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है. इसे आप हरी चटनी या गरमागरम चाय के साथ सर्व कर सकते हैं.

Advertisement
X
बाजार जैसे प्याज के पकौड़े बनाएं घर पर (Photo- ITG)
बाजार जैसे प्याज के पकौड़े बनाएं घर पर (Photo- ITG)

Pyaz Ka Pakoda Recipe: दिवाली का त्योहार खुशियों, रोशनी और अपनों के साथ जश्न मनाने का मौका होता है. इस खास मौके पर लोग अपने घरों को रंगोली, दीयों और फूलों से सजाते हैं. साथ ही, घर आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए तरह-तरह के पकवान और स्नैक्स भी तैयार करते हैं. अगर आप भी इस दिवाली मेहमानों को कुछ चटपटा और कुरकुरा खिलाना चाहते हैं तो प्याज के पकौड़े एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं.

ये खाने में बेहद टेस्टी होते हैं और इन्हें बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत भी नहीं पड़ती. घर में मौजूद प्याज, बेसन और कुछ मसालों की मदद से आप इन्हें आसानी से तैयार कर सकते हैं. बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम प्याज के पकौड़े हरी या लाल चटनी के साथ खाने में काफी टेस्टी लगते हैं. तो आइए जानते हैं घर पर प्याज के कुरकुरे पकौड़े कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

2 बड़े प्याज (पतले कटे हुए)
1 कप बेसन
1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 छोटी चम्मच अजवाइन
1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
स्वादानुसार नमक
थोड़ा-सा हरा धनिया (कटा हुआ)
जरूरत के अनुसार पानी
पकौड़े तलने के लिए तेल

प्याज के कुरकुरे पकौड़े घर पर कैसे बनाएं?

  1. सबसे पहले प्याज को छीलकर पतले-पतले टुकड़ों में काट लें. अब एक बड़े बर्तन में कटे हुए प्याज डालें. इसमें बेसन, बारीक कटी हरी मिर्च, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  2. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सभी चीजों को मिलाएं. ध्यान रखें कि मिश्रण न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा. प्याज पर बेसन और मसालों की अच्छी तरह परत चढ़ जानी चाहिए.
  3. इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर तैयार मिश्रण से थोड़ी-थोड़ी मात्रा लेकर गर्म तेल में डालें. पकौड़ों को मध्यम आंच पर पलट-पलटकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
  4. जब पकौड़े अच्छी तरह सिक जाएं तो उन्हें कड़ाही से निकालकर प्लेट में रख लें. इसी तरह बाकी मिश्रण से भी पकौड़े तैयार कर लें. तैयार हैं आपके गरमागरम और कुरकुरे प्याज के पकौड़े. इन्हें हरी चटनी, लाल चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें. दिवाली पर चाय के साथ इनका मजा और भी बढ़ जाएगा.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement