scorecardresearch
 

Homemade Peri Peri Masala: फ्रेंच फ्राइज और पकौड़े बनेंगे और भी टेस्टी, घर पर बनाएं चटपटा पेरी-पेरी मसाला

Homemade Peri Peri Masala: बाजार में मिलने वाले पेरी-पेरी मसाले की जगह अब घर पर ही चटपटा मसाला तैयार कर सकते हैं. कुछ आसान मसालों की मदद से इसे बनाना बेहद आसान है और सही तरीके से स्टोर करने पर यह कई महीनों तक चल सकता है.

Advertisement
X
मिनटों में तैयार करें पेरी-पेरी मसाला (Photo-ITG)
मिनटों में तैयार करें पेरी-पेरी मसाला (Photo-ITG)

Homemade Peri Peri Masala: पेरी-पेरी मसाला पकौड़े, फ्रेंच फ्राइज, पॉपकॉर्न और दूसरे स्नैक्स का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है. ज्यादातर लोग इसे बाजार से खरीदते हैं लेकिन आप इसे घर पर भी बेहद आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसकी खास बात यह है कि एक बार बनाकर इसे महीनों तक स्टोर किया जा सकता है. अगर आपको भी पेरी-पेरी मसाले का चटपटा स्वाद पसंद है तो आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने का आसान तरीका.

पेरी पेरी मसाला बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

2 बड़े चम्मच ओनियन पाउडर
1 बड़ा चम्मच अदरक पाउडर
2 बड़े चम्मच गार्लिक पाउडर
2 बड़े चम्मच पैप्रिका पाउडर ( या कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर)
1 बड़ा चम्मच मिक्स हर्ब्स
1 छोटा चम्मच काला नमक
1 बड़ा चम्मच अमचूर पाउडर
1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर (स्वादानुसार कम या ज्यादा करें)
1 बड़ा चम्मच चिली फ्लेक्स
1 बड़ा चम्मच सूखा पार्सले (या 1 बड़ा चम्मच ऑरेगेनो)

घर पर कैसे बनाएं पेरी पेरी मसाला?

  1. पेरी पेरी मसाला बनाने के लिए सबसे पहले एक प्लेट या बाउल में ओनियन पाउडर, अदरक पाउडर, गार्लिक पाउडर, पैप्रिका पाउडर, मिक्स हर्ब्स और काला नमक डालें. 
  2. इसके बाद इसमें अमचूर पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं. सभी मसालों को अच्छी तरह मिला लें.
  3. अब इस मिश्रण को मिक्सर जार में डालें. इसमें चिली फ्लेक्स और पार्सले डालें. अगर पार्सले नहीं है, तो उसकी जगह ऑरेगेनो का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
  4. मिक्सर का ढक्कन बंद करके सभी चीजों को अच्छी तरह पीस लें, ताकि मसाला एकदम पाउडर जैसा हो जाए.
  5. तैयार पेरी पेरी मसाले को एक साफ और सूखे एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख दें.

पेरी पेरी मसाला का इस्तेमाल कैसे करें?
इस होममेड पेरी पेरी मसाले को आप फ्रेंच फ्राइज, आलू वेजेज, पॉपकॉर्न, सैंडविच, पास्ता, मैगी, पकौड़े या किसी भी स्नैक के ऊपर छिड़ककर इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर इसे एयरटाइट डिब्बे में रखा जाए तो यह लगभग 6 महीने तक आसानी से चल सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement