scorecardresearch
 

Raksha Bandhan 2026 Rashifal: रक्षाबंधन पर सूर्य-गुरु की महाकृपा! 28 अगस्त से 4 राशियों का शुरू होगा स्वर्णिम काल

Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को रक्षाबंधन और चंद्र ग्रहण के दुर्लभ संयोग के बीच 3 राशियों के लिए सफलता और बंपर धन लाभ के नए द्वार खुलने जा रहे हैं. जानें किस राशि का अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा और किसे मिलने वाला है मनचाहा जॉब ऑफर.

Advertisement
X
रक्षाबंधन 2026 (File Photo: ITG)
रक्षाबंधन 2026 (File Photo: ITG)

Raksha Bandhan 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जाएगा. संयोगवश इस दिन साल का दूसरा व आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल रक्षाबंधन पर ग्रहों की बहुत ही शुभ स्थिति बन रही है. अगस्त के अंत में सूर्य और देवगुरु बृहस्पति की मजबूत स्थिति के कारण कई योग-संयोग बन रहे हैं, जिनका सीधा लाभ कुछ विशेष राशियों को मिलेगा. रक्षाबंधन का यह पर्व 3 राशियों के लिए भाग्य के नए द्वार खोलने वाला साबित होगा. आइए जानते हैं कौन सी हैं वे खुशकिस्मत राशियां.

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए यह पर्व ढेर सारी खुशियां और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा.

आय के नए स्रोत: आपकी आमदनी में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी.

पारिवारिक सुख: घर में शुभ व मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है. लंबे समय से आ रही मानसिक परेशानियां दूर होंगी.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए रक्षाबंधन का समय बेहद फलदायी रहने वाला है.

करियर में सफलता: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी. नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिलने के प्रबल योग हैं.

आर्थिक लाभ: अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा होगा.

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं. रक्षाबंधन के बाद से आपका भाग्योदय होने वाला है.

मान-सम्मान में वृद्धि: समाज और परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. भाई-बहनों के साथ रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे.

Advertisement

नौकरी के नए अवसर: जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाहा प्रस्ताव मिल सकता है.

शुभ फल प्राप्ति के लिए उपाय

- रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने या बंधवाने के बाद भगवान श्री कृष्ण और माता लक्ष्मी की पूजा करें.
- जरूरतमंदों या गरीबों को अनाज और वस्त्र का दान करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement