scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

श्रेयस अय्यर से यशस्वी जायसवाल तक, क्रिकेटर्स संग रही अफेयर की चर्चा, कौन है ये हसीना?

 Mrunal Thakur linked Yashasvi Jaiswal Shreyas Iyer
  • 1/11

मृणाल ठाकुर बॉलीवुड में अपने कदम जमा चुकी हैं. टीवी से एक्टिंग करियर शुरू करने वाली मृणाल आज बॉलीवुड का बड़ा नाम हैं. 

 

(Photos: Instagram @mrunalthakur)

 Mrunal Thakur linked Yashasvi Jaiswal Shreyas Iyer
  • 2/11

एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस की वाहवाही लूटी है. लेकिन फिल्मों से ज्यादा वो अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं.
 

(Photos: Instagram @mrunalthakur)

 Mrunal Thakur linked Yashasvi Jaiswal Shreyas Iyer
  • 3/11

मृणाल का नाम सिर्फ एक्टर्स संग ही नहीं, बल्कि कई क्रिकेटर्स संग भी जुड़ चुका है. आइए जानते हैं कि उनकी डेटिंग लाइफ के बारे में...

(Photos: Instagram @mrunalthakur)

Advertisement
 Mrunal Thakur linked Yashasvi Jaiswal Shreyas Iyer
  • 4/11

मृणाल ठाकुर बीते दिनों क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहीं. दरअसल, कुछ वक्त पहले दोनों एक ही कैफे से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए थे, जिसके बाद उनकी डेटिंग की चर्चा शुरू हुई.

 

(Photos: Instagram @yashasvijaiswal28)

 Mrunal Thakur linked Yashasvi Jaiswal Shreyas Iyer
  • 5/11

हालांकि, वीडियो में दोनों एक साथ नहीं दिखे थे, लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर उनके अफेयर की चर्चाएं शुरू हो गई थीं. इन चर्चाओं के बीच मृणाल का एक कमेंट वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने इन खबरों को गलत बताया था.

(Photos: Instagram @yashasvijaiswal28)

 Mrunal Thakur linked Yashasvi Jaiswal Shreyas Iyer
  • 6/11

यशस्वी जायसवाल से पहले मृणाल का नाम साउथ सुपरस्टार धनुष संग जुड़ा था. दोनों के अफेयर की खबरें तब जोरों पर आईं, जब अगस्त 2025 में 'सन ऑफ सरदार 2' के प्रीमियर पर दोनों गले लगते हुए दिखाई दिए थे. इसी मुलाकात के बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गई थीं. 

 

(Photos: Instagram @dhanushkraja)

 Mrunal Thakur linked Yashasvi Jaiswal Shreyas Iyer
  • 7/11

कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि मृणाल और धनुष शादी की प्लानिंग कर रहे हैं. हालांकि, मृणाल ने इन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया था. 

 

(Photos: Instagram @mrunalthakur)

 Mrunal Thakur linked Yashasvi Jaiswal Shreyas Iyer
  • 8/11

दिसंबर 2025 में मृणाल का नाम क्रिकेटर श्रेयस अय्यर संग भी जोड़ा गया था. दावा किया गया था कि दोनों सीक्रेटली एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, ये रिपोर्ट्स भी बाद में गलत साबित हुईं. 
 

(Photos: Instagram @shreyasiyer96)

 Mrunal Thakur linked Yashasvi Jaiswal Shreyas Iyer
  • 9/11

मृणाल का नाम रैपर बादशाह के साथ भी जोड़ा गया था. शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी से बाहर निकलते समय दोनों का हाथ थामे हुए एक वीडियो सामने आया था. वीडियो वायरल होने पर दोनों के डेट करने की अटकलें शुरू हो गई थीं. डेटिंग पर बादशाह ने कहा था कि उनके बीच ऐसा कुछ नहीं है. 

(Photos: Instagram @badboyshah)

Advertisement
 Mrunal Thakur linked Yashasvi Jaiswal Shreyas Iyer
  • 10/11

बता दें कि करियर की शुरुआत में मृणाल राइटर शरद चंद्र त्रिपाठी संग सीरियस रिलेशनशिप में थीं. दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था और डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 7' में एक साथ हिस्सा भी लिया था.

 

(Photos: Instagram @mrunalthakur)

 Mrunal Thakur linked Yashasvi Jaiswal Shreyas Iyer
  • 11/11

हालांकि, बाद में उनका यह रिश्ता खत्म हो गया था और फिर दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे. 

 

(Photos: Instagram @mrunalthakur)

Advertisement
Advertisement