Pahadi Apple Chutney Recipe: पहाड़ का खाना बेहद सिंपल और टेस्टी होता है, जो झटपट बन भी जाता है. आपने अभी तक पहाड़ो की भांग की चटनी के बारे में तो खूब सुना होगा, लेकिन हिमाचल प्रदेश में सेब की लाजवाब चटनी बनाई जाती है, जिसे आप भरवां पराठा, पूड़ी या फिर सिंपल रोटी के साथ भी खा सकते हैं. टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक भी हिमाचल से हैं और उन्होंने फराह खान के लिए खास पहाड़ी स्टाइल सेब की चटनी बताई थी.
अगर आपको भी खाने के साथ चटनी खाना अच्छा लगता है तो आप हिमाचली सेब की खट्टी-मीठी चटनी ट्राई कर सकते हैं. सेब की चटनी हल्के मसालों का स्वाद देती है और इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. आइए आपको सेब की चटनी बनाने का आसान तरीका बताते हैं, जिसे बनाने में 10 मिनट से भी कम समय लगेगा.
हिमाचली सेब की चटनी के लिए इंग्रेडिएंट्स
ऐसे बनाएं पहाड़ी सेब की चटनी
किसके साथ खाएं सेब की चटनी?
हिमाचली सेब की यह चटनी गरमागरम पराठे, रोटी और पूरी के साथ काफी टेस्टी लगती है. इसे दाल-चावल या राजमा-चावल के साथ भी परोसा जा सकता है. शाम के समय पकौड़े, पकोड़ी या स्नैक्स के साथ भी यह चटनी अच्छी लगेगी. अगर आपके घर बच्चे हैं तो आप उनके लिए यह चटनी बनाकर स्टोर करके रख सकते हैं, इससे आप बाहर से टमाटर की चटनी और जैम देने की जगह आप उनको यह हेल्दी और टेस्टी चटनी दे सकते हैं.