scorecardresearch
 

How to Make Murmura at Home: कुकर में कच्चे चावल से झटपट बनाएं बाजार जैसे कुरकुरे मुरमुरे, तरीका है बेहद आसान

How to Make Murmura at Home: बाजार से मुरमुरे खरीदने की बजाय आप इन्हें घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. कुछ कच्चे चावल और नमक की मदद से प्रेशर कुकर में कुरकुरे मुरमुरे तैयार किए जा सकते हैं. आज हम आपको कुकर में मुरमुरे बनाने का आसान तरीका बताएंगे.

Advertisement
X
कुकर में बनाएं कुरकुरे मुरमुरे (Photo-ITG)
कुकर में बनाएं कुरकुरे मुरमुरे (Photo-ITG)

How to Make Murmura at Home: कुछ हल्का-फुल्का, टेस्टी और क्रंची खाने का मन हो तो मुरमुरे एक बढ़िया ऑप्शन हैं. घर में मुरमुरे हों तो आप झटपट भेलपुरी, चाट या नमकीन तैयार कर सकते हैं. आमतौर पर लोग मुरमुरे बाजार से खरीदकर लाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हें घर पर भी बेहद आसानी से बनाया जा सकता है. घर पर बने मुरमुरे फ्रेश होने के साथ-साथ काफी कुरकुरे भी होते हैं. इसके लिए आपको किसी खास मशीन की जरूरत नहीं है. कुछ कच्चे चावल और नमक की मदद से आप प्रेशर कुकर में ही मुरमुरे बना सकते हैं. हालांकि, इसके लिए चावल का सही होना बहुत जरूरी है. तो आइए जानते हैं घर पर मुरमुरे बनाने का आसान तरीका.

मुरमुरे बनाने के लिए कैसे चावल लें?

मुरमुरे बनाने के लिए नॉर्मल चावल की जगह उसना चावल लें. ये चावल हल्के पीले, थोड़े पारदर्शी और नॉर्मल चावल की तुलना में थोड़े मोटे होते हैं. इन्हीं चावलों से मुरमुरे अच्छी तरह फूलते हैं और कुरकुरे बनते हैं.

इसके अलावा चावल बहुत नए नहीं होने चाहिए. मुरमुरे बनाने के लिए थोड़ा पुराने चावल लेना बेहतर रहता है. इससे चावल अच्छी तरह फूलते हैं और मुरमुरे खिले-खिले बनते हैं.

चावल में मिलाएं नमक और पानी
सबसे पहले एक बाउल में चावल लें. इसमें एक छोटी चम्मच नमक और 1-2 चम्मच पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें. ध्यान रखें कि चावल में बहुत ज्यादा पानी नहीं डालना है. चावल के हर दाने पर नमक और पानी की हल्की कोटिंग होनी चाहिए.

अब चावलों को एक थाली या साफ कपड़े पर पतली परत में फैला दें. इन्हें धूप या पंखे के नीचे लगभग 10-15 मिनट के लिए सूखने दें. चावल अच्छी तरह सूखने के बाद ही मुरमुरे बनाने के लिए इस्तेमाल करें.

Advertisement

अगर चावल में नमी रह गई है तो उन्हें कड़ाही में डालकर हल्का ड्राई रोस्ट कर सकते हैं. इससे चावल की बची हुई नमी निकल जाएगी.

कुकर में गर्म करें नमक
अब एक चौड़े मुंह वाला प्रेशर कुकर लें. कुकर की सीटी और रबर निकाल दें. इसमें सादा नमक डालकर तेज आंच पर कुछ देर गर्म करें. आप चाहें तो कुकर को ढककर नमक को अच्छी तरह गर्म होने दे सकते हैं.

नमक गर्म हो जाए तो गैस की आंच धीमी कर दें. अब इसमें थोड़े-थोड़े चावल डालें और लगातार चलाते रहें. कुछ ही देर में चावल फूलने लगेंगे और मुरमुरे बन जाएंगे. इस दौरान चावल के चटकने की आवाज भी आएगी.

मुरमुरे फूलते ही उन्हें तुरंत छलनी में निकाल लें और नमक अलग कर दें. इसी तरह बचे हुए चावलों को भी छोटी-छोटी बैच में फुलाकर मुरमुरे तैयार कर लें.

इन बातों का रखें ध्यान
एक बार में बहुत ज्यादा चावल कुकर में न डालें. इससे चावल अच्छी तरह नहीं फूलेंगे और उनके जलने का खतरा भी रहेगा. हमेशा थोड़ी मात्रा में चावल डालकर ही मुरमुरे बनाएं.

इस तरह घर पर आसानी से कुरकुरे और फ्रेश मुरमुरे तैयार हो जाएंगे. इन्हें आप चाय के साथ स्नैक की तरह खा सकते हैं या इनसे झटपट भेलपुरी और चाट भी बना सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement