scorecardresearch
 

Mix Dal Uttapam Recipe: सुबह नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मिक्स दाल उत्तपम, सेहत रहेगी बेहतर और खाने में है लाजवाब

Mix Dal Uttapam Recipe: अगर आप नाश्ते में कुछ हेल्दी, टेस्टी और पेट भरने वाला बनाना चाहते हैं तो मिक्स दाल उत्तपम एक बेहतरीन ऑप्शन है. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिससे आप इसे आसानी से नाश्ते में बना सकते हैं.

Advertisement
X
घर पर इस आसान तरीके से बनाएं  क्रिस्पी मिक्स दाल उत्तपम (Photo-ITG)
घर पर इस आसान तरीके से बनाएं क्रिस्पी मिक्स दाल उत्तपम (Photo-ITG)

Mix Dal Uttapam Recipe: सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी खाना माना जाता है. लेकिन आप रोजाना पोहा, पराठा जैसे नाश्ते खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो साइथ इंडियन डिश मिक्स दाल उत्तपम आपके लिए बेस्ट रहेगा. चावल और कई तरह की दालों से तैयार होने वाला यह उत्तपम टेस्टी होने के साथ-साथ प्रोटीन और फाइबर से भी भरपूर होता है.  

इसकी खास बात यह है कि इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि दाल खाने को देखकर मुंह बनाने वाले बच्चे भी इसे बड़े पसंद से खाते हैं. आइए जानते हैं कि घर पर मिक्स दाल उत्तपम कैसे बनाया जाता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कप चावल
½ कप उड़द दाल
½ कप मूंग दाल
½ कप मसूर दाल
½ कप चना दाल
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
½ कप शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
2 बड़े चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
½ छोटा चम्मच जीरा
एक चुटकी बेकिंग सोडा (ऑप्शनल)
नमक स्वादानुसार
जरूरत अनुसार तेल

टेस्टी मिक्स दाल उत्तपम बनाते कैसे हैं?

  1. सबसे पहले चावल और सभी दालों को अच्छी तरह धोकर 4 से 5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद इन्हें थोड़ा-सा पानी डालकर मिक्सर में पीस लें. ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा.
  2. अब इस घोल को ढककर 4 से 5 घंटे के लिए रख दें, ताकि यह अच्छी तरह फर्मेंट हो जाए. फरमेंट होने के बाद इसमें नमक, जीरा, अदरक का पेस्ट और चाहें तो एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  3. अब तवा गर्म करें और उस पर हल्का-सा तेल लगाएं. एक करछी घोल डालकर उसे गोल आकार में हल्का-सा फैला दें. इसके ऊपर प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, शिमला मिर्च और हरा धनिया डालें. किनारों पर थोड़ा-सा तेल डालें और कम गैस पर पकाएं.
  4. जब उत्तपम नीचे से सुनहरा और कुरकुरा हो जाए तो इसे पलटकर दूसरी तरफ भी अच्छी तरह सेक लें. दोनों तरफ से पकने के बाद इसे गरमागरम प्लेट में निकाल लें.
  5. मिक्स दाल उत्तपम का स्वाद नारियल की चटनी, सांभर या टमाटर की चटनी के साथ सबसे ज्यादा अच्छा लगता है. 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement