Lazy Aloo Toast Recipe: सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी मील होता है. लेकिन सुबह की भागदौड़ में अक्सर कुछ टेस्टी और हेल्दी बनाने का समय नहीं मिल पाता. ऐसे में अगर आप कम समय में बनने वाला टेस्टी नाश्ता ढूंढ रहे हैं तो लेजी आलू टोस्ट एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. उबले आलू, ब्रेड और कुछ आसान मसालों से बनने वाला यह नाश्ता मिनटों में बन जाता है.
इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या किसी खास चीज की जरूरत नहीं होती. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चे हों या बड़े, सभी को पसंद आता है. आइए जानते हैं कि लेजी आलू टोस्ट को झटपट कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
3 उबले हुए आलू
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
4 ब्रेड स्लाइस
4 बड़े चम्मच सेव
हरे धनिये की चटनी
टोमैटो कैचअप
नमक स्वादानुसार
अगर अगली बार आपको भी सुबह नाश्ता बनाने का मन न करे तो मिनटों में टेस्टी लेजी आलू टोस्ट बनाकर तैयार कर सकते हैं. इससे आपका पेट भी भर जाएगा और ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी.