scorecardresearch
 

Adrak Wali Kadak Chai: झमाझम बारिश में घर पर चाहिए टपरी जैसी कड़क 'अदरक वाली चाय'? बस नोट कर लें ये 2 आसान ट्रिक्स; हर घूंट में मिलेगा जबरदस्त स्वाद

Adrak Wali Kadak Chai: बारिश के मौसम में अगर आप घर पर टपरी जैसी कड़क और खुशबूदार अदरक वाली चाय बनाना चाहते हैं, तो ये आसान रेसिपी और टिप्स आपके काम आएंगे. जानिए सही इंग्रेडिएंट्स, बनाने का तरीका और वो छोटी-छोटी ट्रिक्स, जिनसे हर बार चाय का स्वाद होगा लाजवाब.

Advertisement
X
इस तरीके से बनाई गई अदरक वाली चाय बारिश में मजा दिला देती है. (Photo: ITG)
इस तरीके से बनाई गई अदरक वाली चाय बारिश में मजा दिला देती है. (Photo: ITG)

Adrak Wali Kadak Chai: झमाझम बारिश पड़ते ही सबसे पहले जिस चीज की याद आती है, वह है गर्मागर्म अदरक वाली चाय. खिड़की के पास बैठकर कड़क और खुशबूदार चाय की चुस्कियां लेने का मजा ही अलग होता है. बरसात के मौसम का मजा दोगुना हो जाता है अगर एक कप जबरदस्त और कड़क मसाला चाय मिल जाए. लेकिन कई बार घर पर बनाई गई चाय में न तो टपरी वाला स्वाद आता है और न ही वैसी खुशबू. अगर आप भी बरसात के इस सुहाने मौसम में परफेक्ट चाय बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ आसान ट्रिक्स बताने वाले हैं. इनकी मदद से आप अपने घर में बनने वाली चाय को हर बार कड़क और टपरी जैसा बना सकते हैं.

टपरी जैसी कड़क अदरक वाली चाय के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • 1 कप पानी
  • 1 कप दूध
  • 1 छोटा टुकड़ा ताजी अदरक
  • 2 इलायची
  • 2 टीस्पून चाय पत्ती
  • 1 से 1.5 टीस्पून चीनी (स्वादानुसार)

टिप: अदरक और इलायची को हमेशा अच्छे से क्रश करके या कद्दूकस करके ही चाय में डालना चाहिए. ऐसा करने से चाय का स्वाद बिल्कुल टपरी वाला आता है.

ऐसे बनाएं बारिश वाली परफेक्ट चाय

1. सबसे पहले अदरक और इलायची को अच्छे से कूट लें. एक पैन में पानी उबालें और उसमें कुटी हुई अदरक व इलायची डालकर 2-3 मिनट पकाएं, ताकि मसालों का स्वाद अच्छी तरह पानी में उतर जाए.

2. अब इसमें दूध डालें और एक उबाल आने दें. इसके बाद चीनी और चाय पत्ती डालें. धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक चाय को पकने दें. इससे चाय का रंग, स्वाद और खुशबू तीनों बेहतर हो जाते हैं. आखिर में छानकर गरमागरम सर्व करें.

Advertisement

अगर चाहिए बैलेंस्ड मसाला चाय
अगर आपको ज्यादा तेज नहीं बल्कि संतुलित स्वाद वाली चाय पसंद है, तो अदरक और इलायची के साथ 2 लौंग भी डाल सकते हैं. इससे चाय की खुशबू बढ़ेगी और बारिश के मौसम में इसका स्वाद और भी लाजवाब लगेगा.

बारिश में चाय का मजा कैसे करें दोगुना?

  • अदरक हमेशा कूटकर डालें, इससे स्वाद ज्यादा निकलता है.
  • चाय को तेज आंच की बजाय धीमी आंच पर कुछ मिनट जरूर पकाएं.
  • ताजी अदरक और इलायची का इस्तेमाल करें.
  • गरमागरम चाय को पकौड़े, समोसे या बिस्कुट के साथ सर्व करें, ताकि मानसून का मजा दोगुना हो जाए.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement