scorecardresearch
 

आटे और गुड़ से बनाएं फूले-फूले गुलगुले? शेफ कविता ने बताया 15 मिनट वाला तरीका

How to make gulgule: आटे और गुड़ से गुलगुले कैसे बनाएं इस बारे में शेफ कविता ने एक वीडियो में बताया है. इन्हें बनाने के लिए अधिक मेहनत की भी जरूरत नहीं है.

Advertisement
X
शेफ कविता ने गुलगुले बनाने की विधि बताई है. (Photo: ITG)
शेफ कविता ने गुलगुले बनाने की विधि बताई है. (Photo: ITG)

How to make gulgule: मीठा खाने का मन हर किसी का होता है. ऐसे में हर कोई बाहर का मीठा खाने से बचता है. ऐसे में यदि आप चाहें तो मिनटों में घर बैठे आटा और गुड़ से गुलगुले बना सकते हैं वो भी बिना ज्यादा मेहनत और बिना लंबी तैयारी के. इन गुलगुले को बनाने में मुश्किल से 10 मिनट का समय लगेगा और यकीन मानिए ये खाने में काफी टेस्टी, कुरकुरे होते हैं. शेफ कविता ने एक आसान तरीका बताया है, जिसमें न तो लंबा फर्मेंटेशन चाहिए और न ही कोई खास सामग्री. तो आइए घर पर गुलगुले बनानी की विधि जान लेते हैं.

गुड़ पिघलाने से शुरू होता है कमाल

शेफ कविता ने वीडियो में बताया,  सबसे पहले आप एक पतीले में पानी लें और उसे गैस पर रख दें. उसमें गुड़ डालकर पिघलने दें. बस यही गुलगुले बनाने की पहली स्टेज होती है. जब गुड़ का घोल तैयार हो जाए तो उसमें गेहूं का आटा डालें और उसे थोड़ा सा इलायची पाउडर और सौंफ मिलाएं. ये दोनों चीजें गुलगुले में देसी मिठास और खुशबू जोड़ देती हैं.


अब  इस मिश्रण को ना ही अधिक पतला रखें ना ही अधिक गाढ़ा. इसकी थिकनेस इतनी रहनी चाहिए कि यदि उसे तेल में फ्राई किया जाए तो वो फैले नहीं. गर चाहें तो इसमें एक चुटकी खाने वाला सोडा मिला सकते हैं. इससे गुलगुले और भी स्पंजी बनते हैं.

गुलगुले बनाने की विधि

गुलगुले बनाने के लिए तेल को मीडियम आंच पर गर्म करें और फिर तेल गर्म हो जाने पर फ्लेम को धीमा कर दें. अब कड़ाही में तेल या घी गर्म करें और छोटे-छोटे हिस्सों में घोल डालें और धीमी आंच पर तलें. गुलगुले अपने आप फूलकर गोल और सुनहरे हो जाएंगे. याद रखें कि गैस को यदि तेज आंच पर रखेंगे तो वो ऊपर से जल जाएंगे और अंदर से कच्चे ही रहेंगे. यदि और टेस्ट चाहिए तो आप उसे घी में तल सकते हैं.

Advertisement

बस कुछ ही मिनट में गुलगुले बनकर तैयार हो जाएंगे जिन्हें आप चाय के साथ खा सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement