scorecardresearch
 

Gur Wale Chawal ki Pinni Recipe: करवा चौथ पर बनाएं गुड़ वाली चावल की पिन्नी, मुंह में रखते ही घुल जाएगी

Gur Wale Chawal ki Pinni Recipe: करवा चौथ पर अगर आप घर पर कुछ मीठा और खास बनाना चाहती हैं तो गुड़ वाली चावल की पिन्नी ट्राई कर सकती हैं. चावल के आटे, देसी घी, दूध, गुड़ और ड्राई फ्रूट्स से बनने वाली इस मिठाई को बनाना आसान है. इसे व्रत के बाद परिवार के साथ खाएं और त्योहार की खुशियों को दोगुना करें.

Advertisement
X
करवा चौथ पर बनाएं गुड़ वाली टेस्टी पिन्नी (Photo- ITG)
करवा चौथ पर बनाएं गुड़ वाली टेस्टी पिन्नी (Photo- ITG)

Gur Wale Chawal ki Pinni Recipe: करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते के लिए व्रत रखती हैं. सुबह सरगी खाने से लेकर रात में चांद देखने तक, इस त्योहार से कई परंपराएं जुड़ी हैं. ऐसे खास मौके पर अगर आप घर पर कुछ मीठा बनाना चाहती हैं तो गुड़ वाली चावल की पिन्नी ट्राई कर सकती हैं.

चावल के आटे, देसी घी, दूध, गुड़ और ड्राई फ्रूट्स से बनने वाली यह मिठाई स्वाद में लाजवाब लगती है. इसे घर पर बनाकर परिवार के साथ भी खा सकती हैं. आइए जानते हैं चावल के आटे की गुड़ वाली पिन्नी बनाते कैसे हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

1 कप चावल का आटा
4 बड़े चम्मच देसी घी
एक-चौथाई कप नारियल का बुरादा
एक-चौथाई कप मिल्क पाउडर
आधा लीटर दूध
आधा कप गुड़
2 छोटी इलायची
एक-चौथाई कप काजू और बादाम

करवा चौथ के लिए चावल की पिन्नी कैसे बनाएं?

  1. सबसे पहले एक कड़ाही में आधा लीटर दूध डालकर मीडियम गैस पर गर्म करें. दूध को बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि वह नीचे से चिपके नहीं. इसे तब तक पकाएं, जब तक दूध गाढ़ा होकर लगभग एक-तिहाई न रह जाए.
  2. दूसरी तरफ एक पैन में चावल का आटा डालकर धीमी से मध्यम आंच पर भूनें. इसे लगातार चलाते रहें, ताकि आटा जले नहीं. जब आटे से अच्छी खुशबू आने लगे तो इसमें नारियल का बुरादा, मिल्क पाउडर और कुटी हुई इलायची डालें. सभी चीजों को 2 से 4 मिनट तक भूनें. फिर गैस बंद कर दें और मिश्रण को कुछ देर चलाते रहें.
  3. इसके बाद काजू और बादाम को मिक्सर में दरदरा पीस लें. अब इन्हें भुने हुए आटे में डालें. इसके बाद देसी घी और गाढ़ा किया हुआ दूध मिलाकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें.
  4. अब एक दूसरी कड़ाही में चाशनी बनाने के लिए गुड़ और थोड़ा पानी डालकर धीमी आंच पर गर्म करें. गुड़ पिघलने के बाद चाशनी को तब तक पकाएं, जब तक उसमें एक तार बनने लगे. अगर गुड़ में अशुद्धियां हों, तो चाशनी को छान लें.
  5. अब तैयार चाशनी को चावल के आटे वाले मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिलाएं. मिश्रण हल्का ठंडा होने पर हाथों से छोटी-छोटी गोल पिन्नियां बना लें. ऊपर से बादाम लगाकर इन्हें सजा दें. चाहें तो परोसते समय गुलाब की पंखुड़ियों से भी सजावट कर सकती हैं.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement