scorecardresearch
 

How to make cone dosa: रेस्टोरेंट जैसा क्रिस्पी कोन डोसा घर पर कैसे बनाएं? नोट कर लें ये आसान शेफ सीक्रेट ट्रिक्स

बच्चों के पसंदीदा और रेस्टोरेंट स्टाइल क्रिस्पी कोन डोसा को अब आप बेहद आसान ट्रिक्स के साथ सीधे अपने किचन में तैयार कर सकते हैं. यदि आपको भी कोन डोसा बनाने में समस्या होती है तो उसे बनाने का आसान तरीका हम आपको बताएंगे,

Advertisement
X
रेस्टोरेंट्स में कोन डोसा काफी चाव से खाया जाता है. (Photo: AI Generated)
रेस्टोरेंट्स में कोन डोसा काफी चाव से खाया जाता है. (Photo: AI Generated)

How to make crispy cone dosa: साउथ इंडियन फूड लवर्स के लिए डोसा हमेशा से ऑल-टाइम फेवरेट रहा है. मार्केट में कई तरह के डोसा मिलते हैं जैसे, बेने डोसा, पेपर डोसा, मसाला डोसा, पनीर डोसा आदि. लेकिन जब बात की जाए क्रिस्पी डोसा की तो उनमें सबसे पहले नाम आता है कोन डोसा (रॉकेट डोसा) की. अधिकतर लोग सोचते हैं कि इसे घर पर बनाना काफी मुश्किल है लेकिन ऐसा नहीं है. यदि आप कोन डोसा बनाने की सही विधि जानते हैं तो आपको इसे बनाना बिल्कुल मुश्किल नहीं लगेगा. तो आइए घर पर कोन डोसा कैसे बनाएं इस बारे में जान लीजिए. 

कोन डोसा का बैटर कैसे बनाएं?

कुरकुरा कोन डोसा बनाने में आपका नॉर्मल इडली-डोसा बैटर भी काम आ सकता है लेकिन ध्यान रखें बैटर को तवे पर अच्छी तरह फैलाने के लिए यह बहुत ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए. नॉर्मल बैटर में करीब 3 से 4 चम्मच पानी मिलाकर उसे थोड़ा पतला कर लें.

घोल की कंसिस्टेंसी ऐसी होनी चाहिए जो तवे पर डालते ही आसानी से फैल जाए. ध्यान रखें कि अगर बैटर परफेक्ट कंसिस्टेंसी में होगा तभी डोसा एकदम पेपर जैसा पतला और क्रिस्पी बनेगा. अगर डोसा क्रिस्पी नहीं हुआ तो रोल करते वक्त वह टूट जाएगा या उसका शेप कोन जैसा खड़ा नहीं रह पाएगा.

(Photo: YummyTummyAarthi)

सेंकने का सही तरीका और सीक्रेट कट

कोन डोसा बनाने का असली गेम उसके सेंकने और कटिंग स्टाइल में छिपा है. सबसे पहले नॉन-स्टिक या कास्ट आयरन तवे को मीडियम आंच पर गर्म करें. इस पर थोड़ा सा पानी छिड़क कर पोंछ लें ताकि तवे का टेम्परेचर सेट हो जाए. अब बैटर को बीच में डालकर गोल घुमाते हुए एकदम पतला फैलाएं.

Advertisement

इसके बाद चारों तरफ थोड़ा सा तेल, बटर या शुद्ध घी लगाएं. घी लगाने से डोसा ज्यादा क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन बनता है. इसे सिर्फ एक तरफ से ही सेंकना है, पलटना बिल्कुल नहीं है. जब डोसा नीचे से ब्राउन और क्रिस्पी होने लगे तब एक साफ किचन कैंची या अपने डोसे वाले पलटे (स्पैटुला) की मदद से डोसे के सेंटर (बीच हिस्से) तक एक सीधा कट लगाएं.

ऐसे बनाएं रॉकेट जैसा शेप

कट लगाने के बाद अगला स्टेप इसे रोल करने का है. जैसे ही डोसा पूरी तरह सिक जाए तो आप गैस को धीमा कर दें. अब कटे हुए एक कोने को पकड़ें और उसे अंदर की तरफ घुमाते हुए राउंड रोल करना शुरू करें.

तवे के ऊपर ही रोल करने से डोसा गर्म रहता है और अपना कोन शेप आसानी से होल्ड कर लेता है. इसे चिमटे या हाथों की मदद से सावधानी से घुमाएं ताकि यह बिल्कुल आइसक्रीम कोन या रॉकेट जैसा दिखने लगे. इसे सांबर, नारियल की चटनी के साथ सर्व करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement