scorecardresearch
 

Restaurant Style Masala Dosa Recipe: घर पर बनाना है होटल वाला कागज-सा पतला और कुरकुरा मसाला डोसा? बैटर में मिलाएं ये 2 सीक्रेट चीजें

Restaurant Style Masala Dosa Recipe: क्या आपका मसाला डोसा घर पर रेस्टोरेंट जैसा कुरकुरा नहीं बनता? अगर हां, तो परेशान ना हों. आज हम आपको डोसा बैटर में मिलाई जाने वाली 2 सीक्रेट चीजों के बारे में बताने वाले हैं. इन दोनों चीजों से घर पर कागज जैसा पतला और गोल्डन क्रिस्पी मसाला डोसा बनता है.

Advertisement
X
डोसे को कुरकुरा बनाने के लिए बैटर की कंसिस्टेंसी भी सही होनी चाहिए. (Photo: ITG)
डोसे को कुरकुरा बनाने के लिए बैटर की कंसिस्टेंसी भी सही होनी चाहिए. (Photo: ITG)

Restaurant Style Masala Dosa Recipe: क्या आपको डोसा खाना पसंद है? क्या आप भी डोसा खाने के लिए हर बार रेस्टोरेंट में जाते हैं? अगर हां, तो ये खबर पढ़कर शायद आपको अपना मनपसंद क्रिस्पी डोसा खाने के लिए फिर कभी रेस्टोरेंट ना जाना पड़े. जी हां, अगर आपको भी होटल या साउथ इंडियन रेस्टोरेंट वाला पतला, कागज जैसा कुरकुरा मसाला डोसा पसंद है, तो अब इसके लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है. दरअसल, आज हम आपको घर पर ही कागज जैसा पतना और कुरकुरा मसाला डोसा बनाने की ट्रिक बताने वाले हैं.

कई लोग सोचते हैं कि बाजार जैसा डोसा बनाने के लिए परफेक्ट बैटर होना जरूरी है. अगर आप भी उन्हीं में शामिल हैं तो बता दें कि परफेक्ट डोसे का राज सिर्फ बैटर में नहीं, बल्कि उसमें मिलाई जाने वाली 2 छोटी-सी चीजों और सही तरीके में छिपा होता है. अगर बैटर तैयार करते समय 2 खास इंग्रीडिएंट्स मिला दिए जाएं और कुछ आसान टिप्स का ध्यान रखा जाए, तो घर पर भी बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा क्रिस्पी और टेस्टी मसाला डोसा बनाया जा सकता है. चलिए जानते हैं क्या हैं वो 2 इंग्रेडिएंट्स.

बैटर में मिलाएं ये 2 सीक्रेट इंग्रीडिएंट्स
कुरकुरा डोसा बनाने के लिए बैटर में सूजी मिलाना सबसे जरूरी है. सूजी डोसे को ज्यादा क्रिस्पी बनाती है. दूसरा सीक्रेट इंग्रेडिएंट चीनी है. बैटर में थोड़ी-सी चीनी मिलाने से डोसे का रंग गोल्डन आता है और स्वाद भी बेहतर हो जाता है. चीनी की मात्रा बहुत कम रखनी चाहिए, ताकि मिठास महसूस न हो.

ऐसे तैयार करें डोसे का बैटर
बैटर तैयार करने के लिए सबसे पहले चावल को रातभर पानी में भिगो दें. सुबह पानी निकालकर चावल को बारीक पीस लें. अब इसमें जरूरत के अनुसार सूजी और चुटकीभर चीनी मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें. ध्यान रखें कि बैटर न ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और न ही बहुत पतला. आपके डोसा बैटर की कंसिस्टेंसी अगर सही होगी तो ही डोसा बढ़िया बनाता है.

तवा सही तरह गर्म करना भी है जरूरी
डोसा बनाने से पहले तवे को अच्छी तरह गर्म करें. फिर उस पर थोड़ा-सा बटर या तेल लगाएं. अब बैटर डालकर गोल-गोल घुमाते हुए पतली लेयर में फैलाएं. जब डोसा पकने लगे, तो ऊपर से थोड़ा देसी घी डाल दें. इससे डोसा और भी ज्यादा कुरकुरा और स्वादिष्ट बनता है.

मसाला ऐसा बनाएं कि हर बाइट हो मजेदार
डोसे के लिए आलू का मसाला बनाना आना भी बहुत जरूरी है. आलू का मसाला बनाने के लिए हल्दी, जीरा पाउडर और दूसरे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. जब डोसा हल्का पक जाए, तो बीच में आलू का मसाला रखें. अगर स्पेशल मसाला डोसा बनाना चाहते हैं, तो आलू के ऊपर हल्का फ्राई किया हुआ पनीर भी डाल सकते हैं. आखिर में ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया छिड़क दें.

Advertisement

इन चीजों के साथ परोसेंगे तो स्वाद होगा दोगुना
मसाला डोसा तैयार होने के बाद इसे ताजी नारियल की चटनी, सांभर, प्याज और थोड़ा-सा अचार के साथ सर्व करें. इन सभी चीजों के साथ डोसे का स्वाद और भी लाजवाब लगता है.

होटल जैसा डोसा बनाने के लिए याद रखें ये टिप्स

  • बैटर में सूजी जरूर मिलाएं.
  • थोड़ा-सा चीनी डालने से रंग और क्रिस्पनेस बेहतर होती है.
  • तवा अच्छी तरह गर्म होना चाहिए.
  • बैटर को पतली परत में फैलाएं.
  • ऊपर से थोड़ा देसी घी डालें.
  • डोसा कुरकुरा होने तक ही पकाएं, ज्यादा देर तवे पर न रखें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement