scorecardresearch
 

Chura Fry Recipe: शाम के नाश्ते में 10 मिनट में बनाएं क्रिस्पी चूड़ा फ्राई, इसका चटपटा स्वाद सबको आएगा पसंद

Chura Fry Recipe: शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा खाने का मन है तो बिहार का फेमस चूड़ा फ्राई ट्राई करें. चूड़ा, आलू की कुरकुरी भुजिया, पापड़, बादाम और मसालों से तैयार यह स्नैक्स खाने में बेहद टेस्टी होता है. इसे घर पर कम समय में आसानी से बना सकते हैं.

Advertisement
X
 शाम की चाय के साथ खाएं बिहार का यह फेमस चूड़ा फ्राई (Photo- ITG)
शाम की चाय के साथ खाएं बिहार का यह फेमस चूड़ा फ्राई (Photo- ITG)

Chura Fry Recipe: शाम के समय चाय के साथ कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने को मिल जाए तो दिनभर की थकान दूर हो जाती है. आमतौर पर लोग इस समय नमकीन, बिस्कुट या पकौड़े खाना पसंद करते हैं लेकिन आप कुछ अलग और देसी स्वाद वाला स्नैक्स ट्राई करना चाहते हैं तो बिहार का चूड़ा फ्राई बना सकते हैं. यह खाने में काफी कुरकुरा और चटपटा होता है.

इसे बनाने के लिए चूड़े के साथ कुरकुरी आलू की भुजिया, भुना हुआ पापड़, बादाम, मिक्सचर, प्याज और हरी मिर्च मिलाई जाती है. इन सभी चीजों का स्वाद मिलकर इसे मजेदार स्नैक्स बना देता है. सबसे अच्छी बात यह कि आप इसे मिनटों में आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं चूड़ा फ्राई बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी और इसे बनाने का आसान तरीका क्या है.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

250 ग्राम चूड़ा (पोहा)
2-3 आलू
1-2 पापड़
1 कटोरी बादाम
1 कटोरी दालमोट
2 प्याज
4 हरी मिर्च
1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
स्वादानुसार नमक
जरूरत के अनुसार तेल

चूड़ा फ्राई घर पर कैसे बनाएं?

  1. सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें चूड़ा डालकर धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक भून लें. इसके बाद पापड़ और हरी मिर्च को भी अलग-अलग भूनकर रख लें. प्याज को बारीक काट लें.
  2. अब आलू को छीलकर पतले-पतले टुकड़ों में काट लें. एक कड़ाही में तेल गर्म करें और आलू के पतले टुकड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें. इससे आलू की भुजिया तैयार हो जाएगी.
  3. इसके बाद एक बड़े बर्तन में भुना हुआ चूड़ा निकालें. इसमें तैयार आलू की भुजिया, तोड़े हुए पापड़, बादाम और दालमोट डालें. अब इसमें कटी हुई प्याज और हरी मिर्च मिलाएं. स्वादानुसार नमक और हल्दी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
  4. अब आपका चटपटा और कुरकुरा चूड़ा फ्राई तैयार है. इसे शाम की चाय के साथ गर्मागर्म सर्व करें. बारिश के मौसम में चाय के साथ इसका स्वाद और भी अच्छा लगता है.

नोट: चूड़ा फ्राई को ज्यादा कुरकुरा बनाए रखने के लिए सभी तली और भुनी हुई चीजों को ठंडा होने के बाद मिलाएं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement