Chura Fry Recipe: शाम के समय चाय के साथ कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने को मिल जाए तो दिनभर की थकान दूर हो जाती है. आमतौर पर लोग इस समय नमकीन, बिस्कुट या पकौड़े खाना पसंद करते हैं लेकिन आप कुछ अलग और देसी स्वाद वाला स्नैक्स ट्राई करना चाहते हैं तो बिहार का चूड़ा फ्राई बना सकते हैं. यह खाने में काफी कुरकुरा और चटपटा होता है.
इसे बनाने के लिए चूड़े के साथ कुरकुरी आलू की भुजिया, भुना हुआ पापड़, बादाम, मिक्सचर, प्याज और हरी मिर्च मिलाई जाती है. इन सभी चीजों का स्वाद मिलकर इसे मजेदार स्नैक्स बना देता है. सबसे अच्छी बात यह कि आप इसे मिनटों में आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं चूड़ा फ्राई बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी और इसे बनाने का आसान तरीका क्या है.
इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
250 ग्राम चूड़ा (पोहा)
2-3 आलू
1-2 पापड़
1 कटोरी बादाम
1 कटोरी दालमोट
2 प्याज
4 हरी मिर्च
1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
स्वादानुसार नमक
जरूरत के अनुसार तेल
नोट: चूड़ा फ्राई को ज्यादा कुरकुरा बनाए रखने के लिए सभी तली और भुनी हुई चीजों को ठंडा होने के बाद मिलाएं.