scorecardresearch
 

How To Prevent Milk Spoiling In Heatwave: सड़ी गर्मी में भी नहीं फटेगा दूध, उबालते ही कर लें ये 1 छोटा सा काम; हमेशा रहेगा फ्रेश

How To Prevent Milk Spoiling In Heatwave: भीषण गर्मी और 45-50 डिग्री तापमान में दूध बहुत जल्दी खट्टा होकर फट जाता है. लोग इसे फ्रेश रखने के लिए कई तरह की चीजें करते हैं, लेकिन फिर भी फ्रेश नहीं रख पाते हैं. आज हम इस खबर में एक सीक्रेट ट्रिक बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप दूध को फटने से बचा सकते हैं.

Advertisement
X
अगर आप दूध में उबालते वक्त एक चुटकी बेकिंग सोडा डाल देते हैं तो उससे फटने की समस्या कम हो जाती है. (Photo: ITG)
अगर आप दूध में उबालते वक्त एक चुटकी बेकिंग सोडा डाल देते हैं तो उससे फटने की समस्या कम हो जाती है. (Photo: ITG)

How To Prevent Milk Spoiling In Heatwave: गर्मी के मौसम में जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, वैसे-वैसे रसोई में काम करने वाले लोगों की परेशानियां भी बढ़ती चली जाती हैं. बाहर आग उगलते सूरत का असर सिर्फ स्किन और बॉडी पर ही नहीं, बल्कि रसोई के अंदर रखी चीजों पर भी देखने को मिलता है. रसोई की चीजें जल्दी-जल्दी खराब होने लगती हैं, जिनमें सबसे तेज दूध खराब होता. सुबह ताजा उबाला गया दूध कुछ ही घंटों में खट्टा होने लगता है, जबकि कई बार दोबारा गर्म करते समय वह अचानक फट भी जाता है. खासकर जब तापमान 45 से 50 डिग्री तक पहुंच जाए, तब दूध को लंबे समय तक फ्रेश रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता.

दरअसल, तेज गर्मी में बैक्टीरिया बहुत तेजी से बढ़ते हैं, जिसकी वजह से दूध बहुत जल्दी फट जाता है. ऐसे में लोग दूध को फ्रेश रखने के कई तरीके अपनाते हैं, लेकिन फिर भी वो ज्यादा देर तक सुरक्षित नहीं रह पाता. हालांकि, दूध उबलते ही अगर आप एक छोटा सा काम कर दें तो 45-50℃ में भी दूध को फटने से बचाया जा सकता है. आज हम आपको वही ट्रिक बताएंगे.

दूध उबलते ही करें ये काम
अगर आप दूध को लंबे समय तक फ्रेश रखना चाहते हैं तो आपको उसे उबालने के तुरंत बाद एक छोटा सा काम करने की जरूरत है. वो काम है उसे फ्रिज में रखना. अक्सर लोग दूध उबालने के बाद उसे लंबे समय तक किचन में ही रखा छोड़ देते हैं. यही उनकी सबसे बड़ी भूल साबित होती है. गर्म दूध में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं और दूध जल्दी खराब होने लगता है.

दूध उबलने के बाद उसे थोड़ा ठंडा करें और फिर जल्दी से फ्रिज में रख दें. अगर जल्दी ठंडा करना हो तो बर्तन को पानी वाले बड़े बर्तन में रखकर दूध ढंडा कर सकते हैं. इसके बाद फ्रिज में रख सकते हैं.

उबालते समय डालें बस एक चुटकी ये चीज
अगर दूध बार-बार फट जाता है, तो आप उबालते वक्त उसमें एक छोटी चुटकी बेकिंग सोडा डाल सकते हैं. ये दूध की बढ़ती खटास को बैलेंस करने में मदद करता है, जिससे दूध जल्दी नहीं फटता. खास बात ये है कि इससे दूध कुछ घंटों तक ज्यादा फ्रेश बना रह सकता है. हालांकि, ध्यान रखें कि बेकिंग सोडा बहुत ज्यादा नहीं डालना है. एक चुटकी ही डालें, वरना दूध का स्वाद बदल सकता है.

बार-बार गर्म करने से भी फट सकता है दूध
कई घरों में दूध को दिनभर में कई बार गर्म किया जाता है. ऐसा करने से दूध की टेक्शचर बदलने लगती है और उसके फटने की संभावना बढ़ जाती है. इससे अच्छा है कि जरूरत के हिसाब से ही दूध निकालकर गर्म करें.

Advertisement

दूध रखने का सही तरीका भी जान लें
दूध को स्टोर करने से पहले ये देख लें कि बर्तन हमेशा साफ और सूखा हो. इसे स्टील या कांच के बर्तन में रख अच्छा माना जाता है. गंदे या गीले बर्तन में रखने से भी दूध जल्दी खराब हो सकता है. साथ ही दूध को फ्रिज के दरवाजे वाली जगह में रखने के बजाय अंदर वाली ठंडी जगह पर रखें, क्योंकि वहां टेंपरेचर ज्यादा स्टेबल रहता है.

तेज आंच पर उबालना पड़ सकता है भारी
दूध को हमेशा धीमी या मीडियम आंच पर उबालना चाहिए. तेज आंच पर अचानक गर्म होने से दूध के प्रोटीन टूटने लगते हैं और दूध फट सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement