scorecardresearch
 

Lauki Handvo Chilla Recipe: बच्चे लौकी नहीं खाते? नाश्ते में बनाकर खिलाएं टेस्टी हांडवो चीला, रेसिपी है बेहद आसान

Lauki Handvo Chilla Recipe: आपने अब तक लौकी की कई तरह की डिशेज खाई होंगी लेकिन क्या कभी लौकी से बना हांडवो चीला ट्राई किया है. अगर नहीं तो आज हम आपको घर पर लौकी से टेस्टी और हेल्दी हांडवो चीला बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
नाश्ते में ट्राई करें लौकी हांडवो चीला (Photo-ITG)
नाश्ते में ट्राई करें लौकी हांडवो चीला (Photo-ITG)

Lauki Handvo Chilla Recipe: अगर आप रोजाना पोहा, पराठा या उपमा खाकर बोर हो गए हैं और कुछ हेल्दी व टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो लौकी हांडवो चीला आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. हांडवो एक पारंपरिक गुजराती डिश है, जिसे चावल, दाल, दही और सब्जियों से तैयार किया जाता है. इसका स्वाद लाजवाब होता है और यह नाश्ते, शाम के स्नैक या हल्के डिनर के लिए एकदम परफेक्ट है.

लौकी से बना हांडवो चीला की खास बात यह है कि इसमें कई तरह की दालों और सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह पौष्टिक भी बन जाता है. ऊपर से राई और करी पत्ते का तड़का इसका स्वाद और भी बढ़ा देता है. इसे हरी चटनी, अचार या दही के साथ परोसा जा सकता है.

लौकी हांडवो चीला बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

1/2 कप कद्दूकस की हुई लौकी
1 कप चावल
1/2 कप लाल मसूर दाल
1/4 कप तूर दाल
1/4 कप हरा मूंग
1/2 कप दही
1 छोटा चम्मच अदरक
1/4 कप कद्दूकस की हुई गाजर
1 हरी मिर्च
1/4 कप शिमला मिर्च
1/2 बारीक कटा प्याज
2 बड़े चम्मच हरा धनिया
2 बड़े चम्मच तेल
1 बड़ा चम्मच राई
1 टहनी करी पत्ता
 नमक स्वादानुसार

Advertisement

घर पर लौकी हांडवो चीला कैसे बनाएं?

  1. लौकी हांडवो  चीला बनाने के लिए सबसे पहले चावल और सभी दालों को रातभर पानी में भिगो दें. अगली सुबह इन्हें अदरक और थोड़ा पानी डालकर पीस लें. 
  2. तैयार मिश्रण को एक बड़े बर्तन में निकाल लें. अब इसमें नमक, दही, कद्दूकस की हुई लौकी, गाजर, शिमला मिर्च, प्याज और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें. जरूरत के अनुसार पानी डालकर स्मूद घोल बना लें.
  3. इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई व करी पत्ता डालकर तड़का तैयार करें. इस तड़के को बैटर में मिलाएं. 
  4. अब नॉन-स्टिक तवे को हल्का तेल लगाकर चिकना करें और बैटर डालकर छोटे-छोटे चीले की तरह फैलाएं. मीडियम गैस पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकाएं.
  5. अब आपका टेस्टी और हेल्दी हांडवो चीला तैयार है. इसे हरी चटनी या टोमैटो केचप के साथ सर्व करें.

लौकी खाने के फायदे
लौकी में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है, जिससे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है. यह आसानी से पच जाती है और गर्मियों में पेट को ठंडक पहुंचाने का काम करती है. इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाने और एसिडिटी की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement