Holi 2026: गुजिया बनाने का नहीं है समय? घर पर बनाएं महाराष्ट्र की मशहूर 'बासुंदी', 30 मिनट में हो जाएगी तैयार!
होली 2026 पर अगर आप गुजिया और मठरी से हटकर कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो महाराष्ट्र की मशहूर 'बासुंदी' बेस्ट ऑप्शन है. फुल क्रीम दूध, केसर और ड्राई फ्रूट्स से बनी यह ठंडी-ठंडी डिश मेहमानों का दिल जीत लेगी, इस आसान रेसिपी से आप मिनटों में शाही स्वाद घर पर पा सकते हैं.
Advertisement
X
होली पर गुलाल एक-दूसरे को लगाया जाता है. (PHOTO:ITG
Holi 2026 Special Basundi recipe: होली को अब बस कुछ ही दिन बचे हैं और अगर आपके पास अभी भी समय नहीं है कि आप इस होली गुजिया और मीठी मठरी बन पाए तो आपको ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. होली के मौके पर घरों में लाजमी मीठा बनाया जाता है और आपको समझ नहीं आ रहा है कि गुजिया और मीठी मठरी के अलावा आप अपने मेहमानों को क्या खिलाएं तो आपकी यह उलझन का हल मिल गया है. वैसे तो भारत में कई सारी मिठाइयां मिलती हैं, लेकिन महाराष्ट्रियन खाने के नाम काफी यूनिक होते हैं और उनका टेस्ट भी हटकर होता है.
होली पर बनाएं 'बासुंदी'
ऐसे में इस साल आप होली के मौके पर महाराष्ट्र की मशहूर मिठाई बासुंदी को अपने घर पर बना सकते हैं, जिसे खाने के बाद लोग इस डिश के नाम के साथ-साथ आपसे रेसिपी भी पूछेंगे. गाढ़े दूध, ड्राई फ्रूट्स और इलायची की खुशबू से तैयार होने वाली बासुंदी स्वाद में जितनी लाजवाब होती है, बनाने में उतनी ही आसान भी है.
खास बात यह है कि इसे आप पहले से बनाकर फ्रिज में रख सकते हैं और मेहमानों को ठंडी-ठंडी सर्व कर सकते हैं. महाराष्ट्र में बासुंदी को खास मौकों और त्योहारों पर बनाया जाता है. होली जैसे रंगों के त्योहार में जब मीठा परोसने की बारी आती है, तो बासुंदी एक रिच और रॉयल डेजर्ट के तौर पर सबका दिल जीत लेती है. यह दिखने में रबड़ी जैसी लगती है, लेकिन इसका टेक्सचर थोड़ा हल्का और स्मूद होता है.
सबसे पहले एक भारी तले वाले बर्तन में दूध डालकर मिडियम गैस पर उबाल लें. उबाल आने के बाद गैस स्लो कर दें और दूध को लगातार चलाते हुए पकाएं.
ध्यान रखें कि दूध तले में न लगे, इसलिए बीच-बीच में चलाते रहें. करीब 20-25 मिनट में दूध गाढ़ा होकर आधा रह जाएगा. अब इसमें चीनी और केसर डालें और 5-7 मिनट तक और पकाएं.
जब दूध क्रीमी और हल्का गाढ़ा हो जाए, तब गैस बंद कर दें. आखिर में इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिला लें. बासुंदी को पूरी तरह ठंडा होने दें, फिर फ्रिज में रख दें.
होली पर मेहमानों को ठंडी बासुंदी कटोरी में डालकर ऊपर से थोड़ा और ड्राई फ्रूट्स सजाकर परोसें.