scorecardresearch
 

Moong Cutlet Recipe: शाम के नाश्ते में बनाएं हरी मूंग की टेस्टी कटलेट, इसके सामने समोसा-कचौड़ी भी लगेगा फीका

Green Moong Cutlet Recipe: शाम की हल्की भूख में अक्सर लोग कुछ टेस्टी और हेल्दी खाने की तलाश करते हैं. ऐसे में हरी मूंग की कटलेट एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आज इस खबर में हम आपको हरी मूंग की कटलेट बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं.

Advertisement
X
शाम के नाश्ते में ट्राई करें हरे मूंग की कटलेट, बनाना है बेहद आसान (Photo-ITG)
शाम के नाश्ते में ट्राई करें हरे मूंग की कटलेट, बनाना है बेहद आसान (Photo-ITG)

Green Moong Cutlet Recipe: अगर आप शाम के नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो हरी मूंग की कटलेट आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह कटलेट प्रोटीन से भरपूर होता है और इसे बनाना भी काफी आसान है. हरी मूंग, पोहा और मसालों से तैयार यह स्नैक स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. खास बात यह है कि इसे आप घर पर कम तेल में आसानी से बना सकते हैं. आइए जानते हैं हरे मूंग की कटलेट बनाते कैसे हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कप हरी मूंग (भिगोई हुई)

1 कप पोहा

1 प्याज (बारीक कटा हुआ)

4 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

1 इंच अदरक (बारीक कटा हुआ)

1/2 कप हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

2 बड़े चम्मच बेसन

1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर

1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

स्वादानुसार नमक

कटलेट सेकने के लिए तेल

ग्रीन मूंग कटलेट बनाते  कैसे हैं?

  1. सबसे पहले हरी मूंग को रात भर या 5–6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद पानी निकालकर मूंग को दरदरा पीस लें ताकि गाढ़ा पेस्ट बन जाए.
  2. पोहे को एक बार पानी से धोकर छान लें और अलग रख दें.
  3. अब एक पैन में बेसन को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
  4. एक बड़े बर्तन में मूंग का पेस्ट, पोहा, भुना हुआ बेसन, प्याज, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  5. अब इसमें जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर सबको अच्छे से मिक्स कर लें.
  6. तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे गोल कटलेट या टिक्की बना लें.
  7. एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और कटलेट को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें.
  8. गरम-गरम ग्रीन मूंग कटलेट को हरी चटनी या केचप के साथ सर्व करें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement