scorecardresearch
 

Papaya Sambharo Recipe: 1 कप पपीते से बनाएंगे गुजराती संभारो, बोरिंग खाने का बढ़ा देगा स्वाद! शेफ संजीव कपूर ने बताई रेसिपी

रोज के खाने के साथ कुछ चटपटा और कुरकुरा खाना चाहते हैं, तो गुजराती स्टाइल कच्चा पपीता सांभारो जरूर ट्राई करें. यह आपके बोरिंग दाल-चावल को टेस्टी बना देगा. इसे सिर्फ 5 मिनट में आसानी से तैयार कर सकते हैें, शेफ संजीव कपूर ने इसे बनाने की आसान रेसिपी शेयर की है.

Advertisement
X
गुजरात में संभारो खूब बनता है. (PHOTO:ITG)
गुजरात में संभारो खूब बनता है. (PHOTO:ITG)

Gujarati Papaya Sambharo Recipe: रोज-रोज दाल-चावल और रोटी-सब्जी के साथ अचार और चटनी भी खाकर मन भर जाता है. अगर आप रोज के खाने के साथ कुछ हल्का, चटपटा और कुरकुरा खाना चाहते हैं, तो गुजराती स्टाइल पपीता सांभारो जरूर ट्राई करें. इसे आप रोटी, पराठे, थेपला, खिचड़ी या दाल-चावल के साथ सर्व कर सकते हैं और यह साइड डिश खाने के स्वाद को दोगुना कर देती है. 

यह कच्चे पपीते से बनने वाली एक आसान साइड डिश है, जिसमें सरसों, करी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का लगाया जाता है. शेफ संजीव कपूर ने इस साइड डिश की आसान रेसिपी शेयर की है, आप उनकी इस रेसिपी को फॉलो करके अपने घर पर जल्दी बनकर तैयार कर लेगे. आइए आपको बताते हैं कि कच्चे पपीता का चटपटा सांभारो कैसे बनाते हैं. 

क्या होता है पपीता सांभारो?

पपाया सांभारो गुजरात की एक पॉपुलर साइड डिश है, जिसे कच्चे और हरे पपीते को पतला काटकर या कद्दूकस करके बनाया जाता है. इसमें पपीते को ज्यादा नहीं पकाया जाता, जिससे इसका कुरकुरापन बना रहता है. हल्की मिठास, खट्टापन और तीखापन इसे स्वाद में खास बनाता है, इसे बनाने के लिए घर में मौजूद चीजों की ही जरूरत होती है.

पपाया सांभारो बनाने के लिए सामग्री

Advertisement
  • 1 कच्चा पपीता
  • 1-2 बड़े चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 8-10 करी पत्ते
  • 1 चुटकी हल्दी
  • स्वादानुसार नमक
  • स्वादानुसार चीनी
  • 1-2 चम्मच नींबू का रस

सांभारो बनाने का तरीका

  1. सबसे पहले कच्चे पपीते को छीलकर अच्छी तरह धो लें. अब इसे पतली-पतली लंबी स्ट्रिप्स में काट लें या कद्दूकस कर लें.
  2. इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर उसमें राई डालें. जब राई चटकने लगे तो हरी मिर्च और करी पत्ता डाल दें. अब इसमें एक चुटकी हल्दी डालकर तुरंत चलाएं.
  3. अब तैयार किया हुआ कच्चा पपीता पैन में डालें. इसमें नमक और स्वादानुसार थोड़ी चीनी मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह टॉस करते हुए हल्का सा पकाएं.
  4. ध्यान रखें कि पपीता ज्यादा गलना नहीं चाहिए, क्योंकि सांभारो का असली स्वाद उसके हल्के कुरकुरेपन में ही होता है.
  5. अब गैस बंद कर दें और आखिर में सर्व करने से पहले ऊपर से ताजा नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें. 

पपीत सांभारो बनाते समय रखें ये बातें

पपीता सांभारो के लिए हमेशा कच्चा और सख्त हरा पपीता ही लें. इसे ज्यादा देर तक पकाने से इसका कुरकुरापन खत्म हो सकता है.

अगर आप ज्यादा तीखा खाना पसंद करते हैं तो हरी मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं. वहीं, चीनी और नींबू की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं.

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement