scorecardresearch
 

Moong Dal Vada Recipe: शाम के नाश्ते में चाय के साथ बनाएं कुरकुरा मूंग दाल वड़ा, खाते ही सब कहेंगे वाह!

Green Moong Dal Vada Recipe: ग्रीन मूंग दाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. आज हम आपको ग्रीन मूंग दाल से वड़ा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे जिसे आप शाम के नाश्ते में बेहद आसानी से घर पर बना सकते हैं.

Advertisement
X
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर यह टेस्टी मूंग दाल वड़ा (Photo-ITG)
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर यह टेस्टी मूंग दाल वड़ा (Photo-ITG)

Green Moong Dal Vada Recipe: अगर आप रोज-रोज एक जैसे स्नैक्स खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ हेल्दी व टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो ग्रीन मूंग दाल वड़ा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम ये वड़े स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होते हैं. इनमें प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो शरीर को एनर्जी देने और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है.

आज हम आपको घर पर ग्रीन मूंग दाल से हेल्दी और टेस्टी वड़ा बनाने का आसान तरीका बताएंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा.

ग्रीन मूंग दाल से वड़ा बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

200 ग्राम हरी मूंग दाल
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
4 लहसुन की कलियां
3 हरी मिर्च
1 इंच अदरक
50 ग्राम हरा धनिया
50 ग्राम पुदीना पत्ते
50 ग्राम डिल के पत्ते (बारीक कटे हुए)
1 इंच दालचीनी स्टिक
1/2 छोटा चम्मच जीरा
नमक स्वादानुसार
तेल (तलने के लिए)

मूंग दाल वड़ा बनाते कैसे हैं?

  1. मूंग दाल वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले हरी मूंग दाल को अच्छे से धोकर कुछ देर के लिए भिगो दें.
  2. अब थोड़ी भीगी हुई दाल को अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और दालचीनी के साथ पीस लें. इसके बाद बाकी दाल मिलाकर बिना ज्यादा पानी डाले गाढ़ा और हल्का दरदरा घोल तैयार करें.
  3. इस मिश्रण को एक बाउल में निकालें और इसमें कटा हुआ प्याज, हरा धनिया, पुदीना, डिल के पत्ते, जीरा और नमक डालकर अच्छे से मिला लें.
  4. अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें. मिश्रण से छोटे-छोटे वड़े बनाकर हाथ से हल्का चपटा करें और गर्म तेल में डालें.
  5. वड़ों को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें. फिर उन्हें निकालकर टिशू पेपर पर रखें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए.
  6. अब आपका टेस्टी ग्रीन मूंग दाल वड़ा तैयार है. इन्हें चाय या हरी चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement