scorecardresearch
 

अवैध संबंध के शक में पत्नी की कैंची से गोदकर हत्या, घर में बंद कर फरार हुआ पति, UP से गिरफ्तार

दिल्ली के सीलमपुर में अवैध संबंध के शक ने एक महिला की जान ले ली. पति ने घरेलू विवाद के दौरान पत्नी पर कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी और घर बंद कर फरार हो गया. पुलिस ने सीसीटीवी, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की मदद से आरोपी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
X
पूछताछ में कबूला जुर्म.(Photo: Representational)
पूछताछ में कबूला जुर्म.(Photo: Representational)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सीलमपुर इलाके से रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने के शक में कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर बंद कर फरार हो गया. पुलिस ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया.

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, यह घटना 16 जुलाई की शाम की है. पुलिस को शाम करीब 7:32 बजे सीलमपुर के गौतमपुरी इलाके से एक महिला पर जानलेवा हमले की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां 45 वर्षीय महिला खून से लथपथ हालत में घर के अंदर पड़ी मिली.

यह भी पढ़ें: जींस-जूते तक IRS के घर छोड़कर भागा था आरोपी, एक गलती से धरा गया... दिल्ली हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन

महिला को गंभीर हालत में तत्काल जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद सीलमपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई.

घटनास्थल से गायब मिला पति, पुलिस का शक उसी पर गया

वारदात के बाद पुलिस ने क्राइम टीम और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया. विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से कई अहम फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए.

Advertisement

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना के तुरंत बाद महिला का 52 वर्षीय पति सलीम घर से गायब था. इसी आधार पर पुलिस का शक उसी पर गया और उसे मुख्य आरोपी मानकर तलाश शुरू कर दी गई.

आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से उसकी गतिविधियों पर नजर रखी गई. जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के आसपास मिली.

पूछताछ में कबूला जुर्म, अफेयर के शक में की हत्या

पुलिस टीम ने शनिवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली.

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी के एक पूर्व सहकर्मी के साथ अवैध संबंध होने का शक था. दोनों के बीच इसी बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता था. घटना वाले दिन भी इसी मुद्दे पर विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में उसने कैंची से पत्नी पर कई वार कर दिए.

हत्या करने के बाद आरोपी ने घर को बंद किया और वहां से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई कैंची और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement