scorecardresearch
 

Ghee Roast Chilla Recipe: नाश्ते में मिनटों में बनाएं घी रोस्ट क्रिस्पी चीला, स्वाद ऐसा कि हर कोई करेगा तारीफ

Ghee Roast Chilla Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ टेस्टी, कुरकुरा और झटपट बनने वाली डिश तलाश रहे हैं तो घी रोस्ट क्रिस्पी चीला एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको घी रोस्ट क्रिस्पी चीला की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप बेहद आसानी से बिजी शेड्यूल में भी बना सकते हैं.

Advertisement
X
बाहर से कुरकुरा, अंदर से एकदम सॉफ्ट! मिनटों में बेसन-सूजी से बनाएं यह घी रोस्ट चीला (Photo-ITG)
बाहर से कुरकुरा, अंदर से एकदम सॉफ्ट! मिनटों में बेसन-सूजी से बनाएं यह घी रोस्ट चीला (Photo-ITG)

Ghee Roast Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते में चीला सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ब्रेकफास्ट में से एक है. यह न सिर्फ टेस्टी होता है, बल्कि जल्दी बन भी जाता है और लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी मदद करता है. आपने अब तक कई तरह के चीले खाए होंगे लेकिन क्या कभी घी रोस्ट क्रिस्पी चीला ट्राई किया है. बेसन और सूजी से तैयार यह चीला बाहर से कुरकुरा और अंदर से मुलायम होता है. हरी चटनी, टमाटर केचप या प्याज की चटनी के साथ इस चीला का स्वाद और भी बढ़ जाता है. अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ अलग और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो यह डिश आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है.

आज हम आपको घर पर आसानी से मिनटों में घी रोस्ट चीला बनाना बताएंगे. इसका स्वाद इतना  लाजवाब होता है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आता है. आइए जानते हैं कि घर पर घी रोस्ट चीला बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और यह कैसे बनता है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कटोरी बेसन
1 कटोरी सूजी 
2 हरी मिर्च 
1/4 छोटा चम्मच जीरा 
1/4 छोटा चम्मच अजवाइन 
1/4 छोटा चम्मच साबुत धनिया (पीसकर) 
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
नमक स्वादानुसार 
घी जरूरत के अनुसार 
पानी घोल बनाने के लिए

 घी रोस्ट क्रिस्पी चीला बनाएं कैसे ?

  1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में घी को छोड़कर सभी चीजों को डालें और अच्छी तरह मिलाकर स्मूद घोल बना लें. ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला.
  2. अब मीडियम गैस पर तवा गर्म करें. तवा गर्म होने पर उस पर थोड़ा-सा घी लगाकर चिकना कर लें. इसके बाद तैयार घोल को तवे पर डालकर गोल आकार में समान रूप से फैला दें.
  3. जब चीला एक तरफ से हल्का सुनहरा होने लगे तो उसके किनारों पर थोड़ा-थोड़ा घी डालें और सावधानी से पलट दें. दूसरी तरफ से भी सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें.
  4. अब आपका टेस्टी और क्रिस्पी घी-रोस्ट चीला. इसे टमाटर केचप, हरी चटनी या प्याज की चटनी के साथ गरमागरम परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement