Dahi Chawal Cutlet Recipe: बचे हुए चावल और दही से बनाएं क्रिस्पी कटलेट, खाने में लाजवाब और बनाना है आसान
Dahi Chawal Cutlet Recipe: अगर आप शाम के नाश्ते में कुछ चटपटा और आसानी से बनने वाले स्नैक्स ढूंढ रहे हैं तो दही और चावल से बना कटलेट आपके लिए बेस्ट है. आज हम आपको बचे हुए चावल और दही से कटलेट बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिसे आप शाम के नाश्ते में चाय के साथ सर्व कर सकते हैं.
Advertisement
X
सिर्फ 10 मिनट में बचे हुए चावल और दही से बनाएं टेस्टी कटलेट, जानें रेसिपी (Photo- Adobe Stock)
Dahi Chawal Cutlet Recipe: चावल भारतीय खाने का अहम हिस्सा है, जो लगभग हर घर में रोज बनता है. लेकिन कई बार चावल बच जाते हैं और समझ नहीं आता कि उनका क्या करें. ऐसे में आप बचे हुए चावल में दही मिलाकर शाम के नाश्ते के लिए दही चावल कटलेट बना सकते हैं. बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट ये कटलेट खाने में काफी लाजवाब होते हैं. खास बात यह है कि इन्हें कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं कि टेस्टी और क्रिस्पी दही चावल कटलेट कैसे बनाए जाते हैं और इन्हें बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (2–3 लोगों के लिए)
1 कप बचे हुए चावल
आधा कप गाढ़ा दही
1 मीडियम साइज उबला हुआ आलू (अच्छे से मैश किया हुआ)
1 बारीक कटा हुआ प्याज
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 छोटा टुकड़ा अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
2 चम्मच हरा धनिया
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा चम्मच गरम मसाला
नमक स्वादानुसार
2 से 3 चम्मच बेसन या ब्रेड क्रम्ब्स
शैलो फ्राई करने के लिए तेल