Bhindi Rice Recipe: लंच में ट्राई करें भिंडी राइस, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी
Bhindi Rice Recipe: आपने अब तक भिंडी की सब्जी, भुजिया या चटनी खाई होगी लेकिन क्या कभी भिंडी राइस ट्राई किया है. भिंडी और चावल से बनने वाली यह डिश खाने में बेहद टेस्टी लगती है और इसे बनाना भी काफी आसान है. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.
Bhindi Rice Recipe: भिंडी एक ऐसी सब्जी है जो ज्यादातर लोगों को काफी पसंद आती है. आमतौर पर लोग मसाला भिंडी या इसकी भुजिया बनाकर खाते हैं. लेकिन आप भिंडी से बनी कोई नई डिश ट्राई करना चाहते हैं तो भिंडी राइस एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. मसालों और चावल के साथ तैयार की गई यह डिश खाने में काफी टेस्टी लगती है और इसे बनाना भी बेहद आसान है.
आप इसे लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर खा सकते हैं. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद आपको इसे बार-बार बनाने का मन करेगा. आइए जानते हैं कि भिंडी राइस कैसे बनती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
भिंडी राइस बनाने के लिए सबसे पहले चावल को एक सीटी लगाकर पका लें और अलग रख दें.
इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें कटी हुई भिंडी डालकर मीडियम गैस पर 5-7 मिनट तक हल्का कुरकुरा होने तक फ्राई करें. फिर भिंडी को निकालकर अलग रख दें.
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालकर चटकाएं.
इसके बाद कटी हुई प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें. फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और कुछ सेकंड तक पकाएं. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर मसालों को अच्छी तरह भून लें.
इसके बाद कटा हुआ टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं. फिर फ्राई की हुई भिंडी डालकर मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाएं.
अब पके हुए चावल डालें और धीरे-धीरे मिक्स करें, ताकि मसाले और भिंडी चावल में अच्छी तरह मिल जाएं.
आखिर में कड़ाही को ढककर कम गैस पर 15-20 मिनट तक पकाएं. तैयार भिंडी राइस को हरे धनिये से गार्निश कर गरमा-गरम परोसें.