scorecardresearch
 

Mushroom Pakoda Recipe: रिमझिम बारिश में बनाएं मशरूम के कुरकुरे पकौड़े, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

Mushroom Pakoda Recipe: आपने अब तक कई तरह के पकौड़े खाए होंगे लेकिन क्या कभी मशरूम के पकौड़े ट्राई किए हैं. अगर नहीं तो आज हम आपको मशरूम से टेस्टी पकौड़े बनाना बताएंगे, जिसे आप रिमझिम बारिश के मौसम में घर पर बनाकर परिवार के साथ गरमागरम चाय के साथ एंजॉय कर सकते हैं.

Advertisement
X
घर पर बनाएं बाजार जैसे मशरूम के कुरकुरे पकौड़े (Photo-ITG)
घर पर बनाएं बाजार जैसे मशरूम के कुरकुरे पकौड़े (Photo-ITG)

Mushroom Pakoda Recipe: बारिश के मौसम में अक्सर गरमागरम चाय के साथ कुछ कुरकुरा और चटपटा खाने का मन होने लगता है. ऐसे में अगर आप समोसा या आलू-प्याज के पकौड़े से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो मशरूम के पकौड़े एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं. बाहर से कुरकुरे और अंदर से मुलायम ये पकौड़े स्वाद में बेहद लाजवाब लगते हैं. खास बात यह है कि इन्हें बेहद आसानी से कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं मशरूम के कुरकुरे पकौड़े कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

200 ग्राम मशरूम (चार टुकड़ों में कटे हुए)
1 कप बेसन
2 बड़े चम्मच चावल का आटा
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच गरम मसाला
½ छोटा चम्मच अजवाइन
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
नमक स्वादानुसार
तलने के लिए तेल
आवश्यकतानुसार पानी

मशरूम के पकौड़े बनाने बनाते कैसे हैं?

  1. मशरूम के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले मशरूम को अच्छी तरह धोकर चार टुकड़ों में काट लें. इसके बाद उन्हें सूखे कपड़े या किचन टिश्यू से अच्छी तरह पोंछ लें, ताकि सारा पानी निकल जाए.
  2. अब एक बड़े बाउल में बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला, अजवाइन, अदरक-लहसुन का पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा और स्मूद घोल तैयार करें.
  3. अब कटे हुए मशरूम को इस घोल में डालकर अच्छी तरह कोट कर लें. इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तब मशरूम को एक-एक करके तेल में डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा व कुरकुरा होने तक तलें.
  4. तैयार पकौड़ों को टिश्यू पेपर पर निकालें, ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए. अब इन्हें हरी चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ गरमागरम परोसें और बारिश के मौसम का आनंद लें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement