कई लोगों को चेहरे पर उभर आने वाला मस्सा खूबसूरत नजर आता है तो कइयों को ये खूबसूरती में दाग. पर ये सोच काफी हद तक मस्से के आकार, रंग और वो किस जगह पर है, इस बात पर निर्भर करती है.
कई मस्से तो सामान्य उभार जैसे ही हेाते है और उनसे कोई नुकसान नहीं होता है लेकिन कुछ मस्से ऐसे भी होते हैं जो कैंसर का संकेत होते हैं. अगर आपको भी कोई मस्सा है तो सबसे पहले उसकी जांच करा लें. अगर ये सामान्य है तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है.
कॉस्मेटिक सर्जरी के जमाने में लेकिन अगर आपको सर्जरी नहीं करानी है और आप नहीं चाहते हैं कि आपके मस्से पर किसी की नजर पड़े तो आप ये मेकअप टिप्स अपना सकते हैं.
इन ब्यूटी टिप्स की मदद से आपका मस्सा पूरी तरह छिप जाएगा और आपको सर्जरी भी नहीं करानी पड़ेगी:
1. कोई भी मेकअप लगाने से पहले ये जरूरी है कि आप हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धोएं. उसके बाद रूई की मदद से चेहरे और गले पर टोनर लगाएं. इसके बाद आप जो भी मेकअप करेंगे उसमें मस्सा नजर नहीं आएगा.
2. मेकअप करने के दौरान ऐसा फाउंडेशन लगाएं जो ऑयल फ्री हो. फांउडेशन चुनते वक्त अपनी त्वचा के रंग से हल्का फांउडेशन ही चुनें. इसके इस्तेमाल से मस्से पर एक लेयर फैल जाएगी. जिससे वो नजर नहीं आएंगा.
3. आप चाहें तो कंसीलर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इससे चेहरे के कई डार्क स्पॉट भी नजर आना बंद हो जाएंगे. आप चाहें तो फांउडेशन और कंसीलर को मिलकार भी लगा सकते हैं. इससे मस्सा नहीं दिखाई देगा.
4. कॉम्पेक्ट पाउडर के इस्तेमाल से भी मस्से को छिपाया जा सकता है. अगर आप कहीं जाने के लिए तैयार हो रहे है और नहीं चाहते हैं कि आपका मस्सा नजर आएं तो मेकअप करने के दौरान इन बातों का विशेष ख्याल रखें.